फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Booking of flats built on land of mafia Mukhtar Ansari in Dalibagh Lucknow is going to start soon

योगी सरकार का धमाका: जहां था माफिया मुख्तार का कब्जा...अब होगा आम आदमी का आशियाना, जानें घर बुकिंग का हर अपडेट

Mon, 01 Sep 2025 12:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 12:10 PM IST
सार

राजधानी के डालीबाग में एक समय जहां माफिया मुख्तार का कब्जा था। उस जमीन पर अब आम आदमी का आशियाना होगा। इसी महीने से फ्लैटों की बुकिंग शुरू हो सकती है। आगे पढ़ें और जानें हर अपडेट...

विज्ञापन
Booking of flats built on land of mafia Mukhtar Ansari in Dalibagh Lucknow is going to start soon
माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे वाली जमीन पर गरीबों के लिए फ्लैट्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ की पॉश कॉलोनी डालीबाग में 72 फ्लैटों की योजना इसी महीने खुलने जा रही है। यह जमीन पहले माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे में थी, जिसे प्रशासन ने मुक्त कराकर प्राइम लोकेशन का हाउसिंग प्रोजेक्ट खड़ा किया है।
विज्ञापन


जी प्लस 3 (ग्राउंड प्लस थ्री) कैटेगरी के ये फ्लैट 360 वर्ग फीट क्षेत्रफल के हैं। इनकी कीमत नौ से साढ़े नौ लाख रुपये तय की गई है। आवंटन पंजीकरण के बाद लॉटरी के जरिये होगा। हैदर कैनाल बंधे पर 20 मीटर चौड़ी सड़क बनने के बाद इन फ्लैटों की लोकेशन और खास हो गई है। 
विज्ञापन


यहां तक पहुंचने के लिए दो रास्ते होंगे। पहला मेन डालीबाग रोड से और दूसरा बंधा रोड से। 1090 चौराहे या डीजीपी ऑफिस की ओर से भी आसानी से आया जा सकेगा। वहीं, हैदर कैनाल पर एसटीपी बनने से गंदगी की समस्या भी खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख सालाना आय वाले ही कर सकेंगे आवेदन

योजना ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए होगी। केवल वही लोग आवेदन कर पाएंगे, जिनकी सालाना आय तीन लाख रुपये तक होगी। शहर में पहले से कोई मकान भी न हो। इसके लिए शपथ पत्र भी देना होगा।

फ्लैटों की खासियत

  • कीमत : 9 से 9.50 लाख रुपये
  • एरिया : 35 वर्ग मीटर
  • मंजिल : जी प्लस थ्री (चार मंजिला इमारत)
  • कमरे : दो कमरे बालकनी सहित, अलग लैट्रीन-बाथरूम
  • कुल संख्या : 72 फ्लैट (दो ब्लॉक)
एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि इसी महीने पंजीकरण खोलने की तैयारी है। कोशिश है कि 15 दिन में इसे शुरू कर दिया जाए। यदि कोई अड़चन आई तो दशहरा या दीपावली तक योजना खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed