फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Book the flat on minimum price.

मात्र 10 हजार रुपये में बुक कराएं 81 लाख तक के फ्लैट

Mon, 23 Nov 2015 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Nov 2015 02:42 PM IST
विज्ञापन
Book the flat on minimum price.

आवास विकास परिषद के महंगे फ्लैट अब आप महज दस हजार रुपये में बुक करा सकेंगे। इसके लिए आपको आवास विकास के दफ्तर जाने की भी जरूरत नहीं होगी। घर बैठे ऑनलाइन फ्लैट पसंद कर उसे बुक भी कर सकेंगे। फ्लैट का प्रकार, कीमत, साइट प्लान, ड्राइंग और उसका ओवर व्यू भी देख सकेंगे।

विज्ञापन


इसको लेकर परिषद ने प्लान तैयार किया है। इसे दिसंबर से लागू किया जाएगा। लखनऊ में महंगे फ्लैटों में 40 से 81 लाख रुपये तक के फ्लैट हैं।

परिषद फ्लैट रजिस्ट्रेशन से पहले उसे रिजर्व करने की योजना पहली बार लागू करेगी। अब तक परिषद सीधे पंजीकरण करती थी और उसके बाद लॉटरी से आवंटन करती थी। नई व्यवस्था में परिषद की बेवसाइट पर जाकर खाली फ्लैटों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की जा सकेगी।
विज्ञापन


मसलन, किस योजना में कौन से फ्लोर पर फ्लैट खाली है, एरिया कितना है, कीमत क्या है, यह सब जान सकेंगे।

यही नहीं बेवसाइट पर खाली फ्लैटों की इस तरह से कलर मार्किंग भी रहेगी कि आप जान सकें कि कौन सा फ्लैट बिक चुका है कौन सा रिजर्व है और कौन सा खाली है।  उसकी ड्राइंग कैसी है और उसके आसपास प्रमुख बाजार या अन्य स्थान कितनी दूरी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन ही जमा हो जाएगी बुकिंग फीस

Book the flat on minimum price.

जानकारी लेने के बाद यदि आपको फ्लैट पसंद है तो उसी समय दस हजार रुपये अदा कर उसको आरक्षित कर सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का गेट-वे भी दिया जाएगा। पेमेंट होते ही ऑनलाइन ही एक रसीद जनरेट हो जाएगी। इसका प्रिंट भी निकाला जा सकेगा।

दस दिन तक कोई और नहीं करा सकेगा बुक
फ्लैट की बुकिंग एक तय समय के लिए होगी। अभी दस दिन का समय प्रस्तावित किया गया है। यदि इस समय के बाद आवेदक फ्लैट का पंजीकरण नहीं कराएगा तो उसकी बुकिंग राशि जब्त हो जाएगी और उस फ्लैट को खाली फ्लैटों की सूची में डाल दिया जाएगा।

अभी तो पता ही नहीं होता कि फ्लैट मिलेगा भी या नहीं
इस योजना से आवेदक को लॉटरी के झंझट में नहीं पड़ना पड़ेगा। दूसरा वह अपनी सुविधा के ही हिसाब से मन पसंद फ्लैट पा सकेगा। अभी आवेदक को पंजीकरण कराते समय यह पता नहीं होता कि उसको फ्लैट मिलेगा या नहीं। मिलेगा तो किस फ्लोर पर।

लखनऊ में योजना और खाली फ्लैटों की संख्या

Book the flat on minimum price.

अवध विहार योजना
मंदाकिनी एन्क्लेव टू बीएचके-108
भागीरथी एन्क्लेव थ्री बीएचके-63
भागीरथी एन्क्लेव थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट-20

अलकनंदा टू बीएचके प्लस सर्वेंट-62
गंगोत्री एन्क्लेव -60
जी प्लस थ्री-208

वृंदावन योजना
एवरेस्ट एन्क्लेव थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट-97

आवास विकास परिषद के सचिव आरपी सिंह का कहना है कि पहली बार परिषद ऐसा करने जा रही है। इससे उन लोगों को बहुत सुविधा होगी जिनको अभी योजना केबारे में मौके पर जाकर जानकारी करने का समय नहीं मिल पाता। दिसंबर से यह सुविधा शुरू करेंगे।

इसके जरिये कोई भी परिषद की वेबसाइट पर जाकर खाली फ्लैटों के बारे में पूरी जानकारी ले सकेगा और उसे उसी समय बुक भी करा सकेगा। ऑनलाइन होने से इस सुविधा का लाभ विदेश में रहने वाले भी उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed