{"_id":"5e31b7d02251efd6209e5c3a6fe712d9","slug":"book-fare-begins-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पुस्तक मेले का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पुस्तक मेले का आगाज आज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 19 Sep 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के नामी 180 प्रकाशकों के 209 स्टॉलों के साथ शुक्रवार से ‘गंगा’ को समर्पित 12वें पुस्तक मेले का आगाज लखनऊ में हो गया है।
विज्ञापन
मोती महल लॉन में सजने वाले इस मेले का उद्घाटन राज्यपाल राम नाईक शाम पांच बजे करेंगे। महापौर दिनेश शर्मा समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगे। मेले में 5 कवि सम्मेलनों के साथ 14 पुस्तकों का विमोचन भी होगा।
28 सितंबर तक चलने वाले इस मेले का आयोजन द फेडरेशन ऑफ पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया व केटी फाउंडेशन की ओर से कराया जा रहा है।
मेले की तैयारियां बृहस्पतिवार देर रात तक जारी रही।
आयोजन समिति के देवराज अरोड़ा ने बताया कि मेले में 23 सितंबर को व्यंग्यकार गोपाल चतुर्वेदी को ‘साहित्यकार शिरोमणि सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा।
मेला लखनऊ के अलावा कानपुर, बनारस, गोरखपुर और इलाहाबाद में भी लगाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति स्थानीय लेखकों के लिए नि:शुल्क स्टॉल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा दिन में बच्चों के लिए नृत्य, गीत-संगीत, कार्टून, सुलेख, फैंसी ड्रेस व पेटिंग की प्रतियोगिताएं होंगी। पुस्तक मेले में अध्यात्म का भी कॉर्नर सजेगा, जिसमें गायत्री परिवार की ओर से तीन हजार से ज्यादा पुस्तकों का कलेक्शन मिलेगा।
विज्ञापन