{"_id":"606cb38f8ebc3ed63c4bd869","slug":"bomb-blast-child-injured-lucknow-news-lko573009564","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर में मिला बम, बच्चे ने गेंद समझकर पटका, तो तेज धमाके के साथ फटा, धुएं से भरी गली, बच्चे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर में मिला बम, बच्चे ने गेंद समझकर पटका, तो तेज धमाके के साथ फटा, धुएं से भरी गली, बच्चे की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हसनगंज के मक्कागंज में मंगलवार सुबह कूड़े के ढेर में पड़े बम को एक बच्चे ने गेंद समझकर उठा लिया और खेलते-खेलते उसे जमीन पर पटक दिया। तेज धमाके के साथ बम फट गया और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। चारो तरफ धुआं फैल गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस ओर भागे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल बच्चे को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पूरी घटना वहीं पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
हसनगंज के मेहंदीगंज डालीगंज निवासी छोटेलाल निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका बेटा सचिन (12) मंगलवार सुबह मक्कागंज में दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस बीच उसकी नजर कूड़े के ढेर में पड़े बम पर पड़ गई। सचिन ने गेंद समझकर उसे उठा लिया। कुछ दूर तक उसे हाथ में खेलता हुआ आगे गया। इसके बाद उसके पीछे चल रहे अन्य बच्चे जैसे ही तिराहे के पास से दूसरी तरफ मुड़े तो उसने बम को सड़क पर फेंक दिया। अचानक तेज धमाके से पूरे इलाके में धुआं फैल गया। धमाके की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई। कुछ देर तक धुआं ही दिखता रहा। धुआं हटने के बाद आसपास के लोगों ने देखा कि सचिन सड़क पर घायल पड़ा है। उसे तड़पता देख लोगों ने पुलिस व उसके परिवारीजन को सूचना दी।
वहीं प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा के मुताबिक, सचिन के गले व पैर में चोट लगी है। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सचिन जिसे बॉल समझकर खेल रहा था। वह सुतली बम था। शाम तक उसकी हालत में सुधार हो रहा था। घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
नगर निगम पर कूड़ा न उठाने का आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम पिछले कई दिनों से कूड़े की उठान नहीं कर रहा है। नगर निगम अगर रोज कूड़ा उठवाता तो शायद यह हादसा न होता।
चौक में स्कूल गेट पर मिला था हैंड ग्रेनेड
कूड़े के ढेर में बम मिलना और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के अन्य विस्फोटक मिलने की घटना पहली नहीं है। इसके पहले पिछले साल जून में चौक के भीमनगर इलाके में स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट पर एक हैंडग्रेेनेड मिला था। पुलिस ने ग्रेनेड को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा था।