फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bomb alert at kanpur central station.

धमकी: रात 12 बजे उड़ा दिया जाएगा सेंट्रल स्टेशन

Sun, 11 Jan 2015 06:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Jan 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
bomb alert at kanpur central station.

कानपुर में आरपीएफ एसएचओ को फोन करके किसी ने सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। शनिवार रात आए इस फोन से अधिकारियों में खलबली मच गई।

विज्ञापन


देर रात तक प्रशासनिक अधिकारी छानबीन में लगे रहे हालांकि तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। मामले की रिपोर्ट जीआरपी में दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे आरपीएफ एसएचओ सुनील कुमार गुप्ता को किसी अनजान नंबर से फोन आया। फोन पर किसी ने कहा कि आज रात 12 बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेन फॉर्म नंबर 1 को बम से उड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ ने अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी इसके बाद देर रात तीन बजे तक स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। मौके पर बम डिस्पोजल स्क्वायड, पुलिस फोर्स, एसएसपी के साथ कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए।


गौरतलब है कि 26 जनवरी के अलावा इस महीने कई त्योहार होने की वजह से प्रशासन काफी सतर्क है। अधिकारियों ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उन्होंने बताया कि सब ठीक-ठाक है फिर भी सुरक्षा मुस्तैद रहेगी।

फोन के बारे में जानकारी देने से अधिकारी बचते रहे। अधिकारियों के मुताबिक सर्विलांस से नंबर ट्रेस कराया जा रहा है। हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक नंबर प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके से था। फिलहाल जीआरपी में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed