फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bolero truck accident barabanki.

ट्रक से टकराई बोलेरो, चार की मौत

Tue, 17 Feb 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Tue, 17 Feb 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
bolero truck accident barabanki.

बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में फैजाबाद हाईवे पर मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे एक ट्रक व एक बोलेरो में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बोलेरो सवार चार लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


हादसे में मरने वाले लोग गाजीपुर जिले के निवासी बताए जा रहे है। हादसे के बाद हाइवे पर घंटों जाम लगा रहा जिसके बाद पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया।
विज्ञापन


हादसे में बोलेरो सवार जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें संतू(45), हसन इमाम(42) पुत्र शहाबुद्दीन, अब्दुल्ला(40) पुत्र मोहम्मद वसी व आसिफ(42) सभी निवासी गाजीपुर शहर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी लोग लखनऊ से गाजीपुर जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे का कारण हाईवे पर एक ही साइड से दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन माना जा रहा है।


मालूम हो कि जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां से थोड़ी ही दूर आगे फैजाबाद की तरफ हाईवे की एक पटरी पर बीते तीन दिनों से आवागमन रोक दिया गया है और क्षतिग्रस्त मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed