{"_id":"60d15cd56dce8738f439f358","slug":"bolero-falls-down-in-gomati-river-in-lucknow-many-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में दुर्घटना: गोमती नदी में गिरी बोलेरो, सात को निकाला गया सुरक्षित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में दुर्घटना: गोमती नदी में गिरी बोलेरो, सात को निकाला गया सुरक्षित, एक की मौत
Tue, 22 Jun 2021 05:46 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 22 Jun 2021 05:46 PM IST
सार
लखनऊ की गोमती नगर नदी एक बोलेरो के डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि बाकी सुरक्षित बचा लिए गए।
विज्ञापन
नदी में गिरी बोलेरो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ के महानगर के निशातगंज इलाके में रिवर फ्रंट पर गोमती नदी में बोलेरो सवार आठ युवक डूब गये। जिसमें से एक की मौत हो गई। रिवर फ्रंट की सीसी रोड पर पानी के बहाव व फिसलन में बोलेरो गाड़ी गोमती नदी में डूब गई थी। सभी आठ युवक नदी के गहरे पानी में डूबने लगे। चार युवक किसी तरह तैर कर बाहर निकले। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल रात में ही एसडीआरएफ की टीम व गोताखोरों को बुलाया। इसके बाद तीन युवकों को बाहर निकाला गया। तड़के एक युवक का शव पुलिस टीम ने बरामद किया। मृतक पारा के बुद्धेश्वर का रहने वाला 26 साल का निखिल गुप्ता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रदीप सिंह के मुताबिक आठ युवक बोलेरो से बाराबंकी से बुद्धेश्वर जा रहे थे। चालक गाड़ी लेकर रात करीब ढाई बजे रिवर फ्रंट के समता मूलक चौराहे से नदी के किनारे वाले रास्ते पर उतर गया था। कुछ दूर पेपर मिल कालोनी के पास पहुंचने के बाद कुकरैल नाले का पानी नदी में बह रहा था जिसके कारण वहां सीसी रोड पर पानी व कीचड़ था। गाड़ी तेज रफ्तार में होने के गाड़ी फिसली और चालक नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी नदी में चली गई। हादसे में गाड़ी का अगला शीशा टूट गया।
विज्ञापन
चार युवक किसी तरह गेट खोलकर बाहर निकले। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल गोताखोरों को नदी में उतारा। वहीं एसडीआरएफ को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने राहत कार्य शुरू किया।