फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   body of young man found lying on roadside in Lucknow family members created ruckus alleging murder

Lucknow News: गेस्ट हाउस में मिला युवक का शव, घरवालों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा; पुलिस कर रही जांच

Tue, 21 Oct 2025 05:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 05:57 PM IST
सार

राजधानी में एक युवक का शव गेस्ट हाउस में पड़ा मिला। घरवालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
body of young man found lying on roadside in Lucknow family members created ruckus alleging murder
अरुण कुमार की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को कैंट के कटेहरी बाग स्थित विद्यासागर कालोनी निवासी अरुण कुमार (48) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने परिचित दंपती व एक अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। गुस्साए घरवालों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लोगों को समझाकर शांत किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


बताया गया कि सुबह सुशांत गोल्फ सिटी के हरिहरपुर स्थित गेस्ट हाउस में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे मेदांता अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई। वह लु-लु मॉल में सफ़ाई कर्मी था। परिजनों ने विजय नगर चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। परिजन केस दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed