{"_id":"67d098f0690af9b98403f482","slug":"body-of-uzbek-woman-found-in-hotel-room-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1113083-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उज्बेकिस्तान की महिला का शव होटल के कमरे में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उज्बेकिस्तान की महिला का शव होटल के कमरे में मिला
Wed, 12 Mar 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड थानाक्षेत्र के विजयतखंड स्थित होटल अतिथि इन में ठहरी उज्बेकिस्तान की रहने वाले इगंबेरडीवा जेबो (43) का शव मंगलवार दोपहर होटल के कमरे में पड़ा मिला। उनकी मौत कैसे हुई, इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जेबो और साउथ दिल्ली के संगम विहार पुष्पा भवन निवासी सतनाम सिंह ने दो मार्च को होटल में चेक इन किया था। दोनों कमरा नंबर 109 में ठहरे थे। पांच मार्च को सतनाम चले गए। महिला अकेले थीं। सोमवार को होटल वालों ने उनको खाने-पीने का सामान भी दिया था। मंगलवार दोपहर तक उनके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो स्टाफ को शक हुआ।
स्टाफ ने कमरा खटखटाया, पर जवाब नहीं मिला। पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरा खुलवाया तो जेबो का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। कमरे से एक सूटकेस, मोबाइल फोन व शराब की बोतल मिली है। पुलिस ने सारे सामान को कब्जे में ले लिया है। छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
युवक से संपर्क साध रही पुलिस
एसीपी राधा रमण ने बताया कि सतनाम सिंह से संपर्क किया जा रहा है। उसको पूछताछ के लिए बुलाया गया है। महिला की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगी। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए उज्बेकिस्तान एंबेसी से संपर्क करेगी।