{"_id":"a2d8683c2c8542dd66b300566daca81f","slug":"bob-managing-director-ss-mundara-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण वितरण में लाएं तेजी: एसएस मूंदड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण वितरण में लाएं तेजी: एसएस मूंदड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Jun 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ बड़ौदा की राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक शुक्रवार को राजधानी स्थित अंचल कार्यालय में हुई।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रबंध निदेशक एसएस मूंदड़ा ने प्रदेश में बीते दिनों शासन के सहयोग से बैंक की ओर से एक दिन में 300 शाखाएं खोलकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने पर सभी को बधाई दी।
उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में शाखाओं के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण वितरण के काम में तेजी लाई जाए।
निदेशक (सीपी एवं एमएफ) मनीष गुप्ता ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा व लक्ष्य की पूर्ति करने का आह्वान किया।
आरबीआई के महाप्रबंधक (इंचार्ज) शिखी शर्मा एवं नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक केके गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर बैंक की ओर से 1.15 लाख करोड़ रुपये की वार्षिक ऋण योजना 2014-15 का विमोचन किया गया।