{"_id":"682c3d3334c93617ac0307f7","slug":"blueprint-for-construction-and-development-work-of-gorakhpur-international-cricket-stadium-has-been-prepared-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम.. खाका तैयार, विशेष सुविधाओं से होगा लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम.. खाका तैयार, विशेष सुविधाओं से होगा लैस
Tue, 20 May 2025 01:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 May 2025 01:58 PM IST
सार
गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। यह विशेष सुविधाओं से लैस होगा। यहां 30 हजार दर्शक मैच देख सकेंगे। इंटरनेशनल स्टेडियम में क्रिकेट इवेंट्स के साथ अन्य बड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण व विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नियोजन विभाग ने इसका विस्तृत खाका तैयार किया है। कार्ययोजना के अनुसार, गोरखपुर के ताल नदौर में 236.40 करोड़ रुपये से 50 एकड़ भूमि पर 18 महीनों में निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाया सवाल, बोले- पाकिस्तान में एक भी आतंकी नहीं मारा गया
विज्ञापन
गोरखपुर में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य परिसर का निर्माण 45 एकड़ में होगा जबकि पांच एकड़ में अन्य सुविधाओं का विकास होगा। स्टेडियम एयरपोर्ट से 23.6 किमी, राप्तीनगर बस अड्डे से 22 किमी तथा गोरखपुर जंक्शन से 20.8 किमी की दूरी पर होगा। साथ ही कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए इसे गोखपुर-वाराणसी हाइवे (एनएच-24) से जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन
आईसीसी समेत विभिन्न वैश्विक संस्थाओं के मानकों के अनुसार इस दो मंजिला क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होगा। इसमें सात मुख्य पिच व चार प्रैक्टिस पिच होंगी तथा यह 30 हजार दर्शकों की क्षमता युक्त होगा। यह स्टेडियम मल्टीपर्पज यूज मॉड्यूल पर बनेगा, यानी यहां इंटरनेशनल क्रिकेट इवेंट्स के साथ ही अन्य बड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा सकेगा।
ये सुविधाएं मिलेंगी
- साउथ पवेलियन में मैच ऑफिशियल्स लाउंज, एंपायर-रेफरी बॉक्स, एंटी करप्शन बॉक्स, स्कोरर बॉक्स, 5 वीआईपी कॉर्पोरेट बॉक्स, वीआईपी लाउंज व डाइनिंग एरिया
- स्टेडियम में प्रेसिडेंशियल सूइट, कॉर्पोरेट बॉक्स, व वीआईपी लाउंज
- स्टेडियम परिसर में अंडरग्राउंड वॉटर टैंक, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, इंटरनल रोड्स, ड्राइव-वे, कार पार्किंग, तूफान जल निकासी प्रणाली तथा वॉक इन पाथ-वे उपलब्ध होगा।