{"_id":"5f3d60e967b85a43a51c3dfd","slug":"bloody-clash-on-two-sides-when-buffalo-enter-field-three-injured-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: खेत में भैंस जाने पर खूनी संघर्ष, अंधाधुंध फायरिंग में तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: खेत में भैंस जाने पर खूनी संघर्ष, अंधाधुंध फायरिंग में तीन जख्मी
Wed, 19 Aug 2020 10:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में शहर से सटे ओबरी गांव में खेत में भैंस चले जाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। दोनों गुटों में पहले लाठियां चलीं, फिर असलहे निकल आए। इस विवाद में दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक पक्ष के दो लोगों को जख्मी कर दिया।
जबकि दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से गंभीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर दो असलहे व कारतूस भी बरामद किया है।
रामकोट थाना क्षेत्र के शहर से सटे ओबरी गांव निवासी जमील उर्फ मंगरे पुत्र सुमेर गांव के बाहर भैंस चरा रहा था। साथ में उसी के परिवार का शिबू भी मौजूद था। इस दौरान जमील पक्ष की एक भैंस गांव के ही उस्मान के खेत में चली गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद के बाद जब दोनों पक्षों के लोग गांव पहुंचे तो फिर से तकरार हो गई। बात बढ़ने पर दोनों ओर से गाली गलौज के बाद लाठियां चलने लगीं। इसी बीच शमशाद पक्ष से कई राउंड गोलियां चलने से वहां पर न सिर्फ भगदड़ मच गई, बल्कि एक गोली जमील को जा लगी जबकि जमील के परिवार का ही शिबू पुत्र कमरुद्दीन भी गोली लगने से घायल हुआ।
दूसरे पक्ष का शमशाद पुत्र उस्मान अली भी घायल हुआ। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही दोनों पक्षों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जमील को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

खबर पाते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह व रामकोट एसओ बृजेश कुमार राय सहित पुलिस अमला गांव पहुंचा। पुलिस ने मौके से दो असलहा, कारतूस बरामद कर दोनों पक्षों के चार लोगों को पकड़ लिया है।
इंस्पेक्टर बृजेश राय का कहना है कि झगड़े की शुरुआत दोनों तरफ से हुई है। तहरीर मिलने पर दोनों तरफ से मुकदमा लिखा जाएगा। गोली एक पक्ष से चलाई गई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गांव में पुलिस तैनात
रामकोट इलाके के ओबरी गांव में जहां दोपहर को खूनी संघर्ष हुआ है। वहां दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थिति की गंभीरता देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गांव में माहौल शांत है। एहतियात के तौर पर पुलिस लगाई गई है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस लगाई गई है।