{"_id":"5c841cb5bdec2214074be89a","slug":"blood-pressure-atm-will-be-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में अब आम लोगों को भी ब्लड प्रेशर नपवाना आसान होगा, लगेगा ब्लड प्रेशर एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में अब आम लोगों को भी ब्लड प्रेशर नपवाना आसान होगा, लगेगा ब्लड प्रेशर एटीएम
Sun, 10 Mar 2019 01:36 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
केजीएमयू में अब आम लोगों को भी अपना ब्लड प्रेशर नपवाना आसान हो जाएगा। इसके लिए संस्थान में जल्द ही ब्लड प्रेशर एटीएम लगाए जाएंगे। यहां कोई भी व्यक्ति निर्धारित शुल्क देकर अपना ब्लड प्रेशर नपवा सकेगा।
ब्लड प्रेशर कम है या अधिक इसकी रिपोर्ट भी उसे मिल जाएगी। इसके बाद वह चिकित्सक से दवाएं ले सकेगा। केजीएमयू प्रशासन इसके लिए एक निजी कंपनी से करार करेगा। शुरुआत न्यू ओपीडी से होगी। इसके लिए अलग-अलग कंपनियों से ब्योरा मांगा गया है।
गौरतलब है कि स्वस्थ व्यक्ति का औसतन ब्लड प्रेशर अधिकतम 120 और न्यूनतम 80 एमएमएचजी को सामान्य माना गया है। इसमें उम्र बढ़ने के साथ मामूली बढ़त होती है, लेकिन अचानक बढ़ना खतरनाक होता है।
विज्ञापन
मशीन में हाथ डालने पर निकलेगी पर्ची
बीपी की जांच के लिए मशीन में हाथ डालने के दो मिनट बाद एक स्लीप मिलेगी। इस स्लीप में बीपी का ब्योरा होगा। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि जांच शुल्क 10 रुपये से अधिक नहीं लिया जाएगा। हालांकि शुल्क पर अभी फैसला होेना बाकी है।
लोगों में आएगी जागरूकता
केजीएमयू के वीसी प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि ब्लड प्रेशर एटीएम लगने से लोगों में जागरूकता आएगी। बीपी काबू में होगा तो कई बीमारियों को रोका जा सकता है। उच्च गुणवत्ता वाली और मरीजों को सस्ते दर पर जांच रिपोर्ट देने वाली कंपनी की मशीन लगवाई जाएगी।
ऐसे करें उच्च रक्तचाप से बचाव
फास्ट फूड, धूम्रपान, मादक पदार्थ के सेवन से कई बीमारियां घेर लेती हैं। हाई ब्लड प्रेशर हो तो खानपान में सुधार करें। डॉक्टरों की सलाह पर डाइट लें। धूम्रपान व मादक पदार्थ का सेवन न करें। मानसिक तनाव से बचें। नमक कम खाएं।