फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   block pramukh election date annouced in uttar pradesh

UP: घोषित हुआ ब्लॉक प्रमुख चुनाव का कार्यक्रम

Tue, 19 Jan 2016 01:58 AM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
block pramukh election date annouced in uttar pradesh

सूबे में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव का एलान हो गया है। चुनाव 7 फरवरी को होगा। इसी दिन मतगणना के बाद देर शाम नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। पांच विकास खंडों को छोड़कर 816 में चुनाव होगा।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने सोमवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी।

इसके तहत 5 फरवरी को दिन में 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन किया जाएगा। इसी दिन तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

सूबे में कुल 821 ब्लॉक हैं

block pramukh election date annouced in uttar pradesh

6 फरवरी को 11 बजे से तीन बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं, जबकि सात फरवरी को दिन में 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा।

गौरतलब है कि सूबे में कुल 821 ब्लॉक हैं। लेकिन गौतमबुद्धनगर के चार ब्लॉक में अभी पंचायत चुनाव ही नहीं हुए हैं, जबकि गोंडा के एक ब्लॉक का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed