फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Block chief election: BJP captures nine out of 11 block chief posts in Ayodhya, one seat for SP

ब्लॉक प्रमुख चुनाव : अयोध्या में 11 में से नौ ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा का कब्जा, सपा को एक सीट

Sat, 10 Jul 2021 08:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 10 Jul 2021 08:24 PM IST
सार

शनिवार को सात सीटों के लिए मतदान कराए गए। इनमें भाजपा ने छह पर जीत दर्ज की जबकि एक पर सपा प्रत्याशी की जीत हुई।

विज्ञापन
Block chief election: BJP captures nine out of 11 block chief posts in Ayodhya, one seat for SP
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के 11 में से नौ क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। इन पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई। एक सीट पर समाजवादी पार्टी और एक पर निर्दल प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई। शनिवार को सात सीटों के लिए मतदान कराए गए। इनमें भाजपा ने छह पर जीत दर्ज की जबकि एक पर सपा प्रत्याशी की जीत हुई। मतदान और मतगणना को लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर मजिस्ट्रेटों, पुलिस अफसरों के साथ बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती रही। सोहावल में एक व्यक्ति की पिटाई किए जाने के अलावा चुनाव शांतिपूर्ण रहा। परिणाम आने के बाद अबीर-गुलाल उड़े, जूलूस निकाले गए।  

विज्ञापन


शनिवार को जिले के सात क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए गए। इसको लेकर सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालयों में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम रहे। कर्मचारी और मतदाताओं के अलावा किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। ब्लॉकों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मतदान सुबह 11 से तीन बजे तक हुआ। इसके बाद मतगणना कराई गई। परिणाम घोषित होने के बाद जश्न का माहौल शुरू हो गया।
विज्ञापन


तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक शनिवार को 104 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 101 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदाताओं की गहन जांच कर अंदर प्रवेश दिया गया। एआरओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुशीला वर्मा पत्नी फयाराम वर्मा को 66 और सपा समर्थित प्रत्याशी राजकुमारी वर्मा को 34 मत मिले। एक मत अवैध घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी ने 32 मतों के अंतर से जीत हासिल कर ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्जा जमाया। इस दौरान बीडीओ सर्वेश मोहन, एडीओ सहकारिता अमित सिंह, मनीष कुमार बिंदु राम आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल्कीपुर  प्रतिनिधि के मुताबिक हैरिंग्टनगंज ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव के बेटे एवं सपा समर्थित प्रत्याशी अंकुर सेन ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी संतोष सिंह को पांच मतों से शिकस्त दी। अंकुर को 41 मत प्राप्त हुए जबकि संतोष को 36 मत मिले। दो मत अवैध घोषित किए गए। चुनाव की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार सुबह से ही काफी कड़ाई की थी। यहां तक कि दोनों प्रत्याशियों को ब्लॉक तक पहुंचने के लिए भी रूट तय कर दिया गया था। ब्लॉक के उत्तर तरफ से भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह की इंट्री कराई गई जबकि दक्षिण तरफ से सपा प्रत्याशी अंकुर सेन ने हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में प्रवेश किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सपा प्रत्याशी अंकुर सेन पांच मतों से चुनाव जीते। भाजपा प्रत्याशी को मात्र 36 मत प्राप्त हुए हैं और दो मत अवैध घोषित किए गए हैं।

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक बीकापुर क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिनेश कुमार वर्मा ने भारी अंतर से जीत दर्ज कराई। दिनेश को 62 मत मिले और दूसरे स्थान पर रहे सपा समर्थित उम्मीदवार पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार यादव को 21 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख मातादीन निषाद को मात्र एक मत प्राप्त हुआ जबकि तीन मत अवैध घोषित किया गया। यहां कुल 87 मतदाता थे। जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने पटाखे फोड़े, अबीर-गुलाल उड़ाकर जूलूस निकाला। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश पांडे उर्फ डिपुल पांडे, कमला शंकर पांडे, पूर्व जिपं सदस्य अवतन्श तिवारी, सहित तमाम भाजपायी शामिल रहे।

बड़ागांव प्रतिनिधि के मुताबिक सोहावल ब्लॉक के कुल 95 मतदाताओं वाले ब्लॉक में कुल 91 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिल कुमार को 47 वोट मिले जबकि संयुक्त मोर्चे के प्रत्याशी विश्वनाथ को 43 वोट मिले। एक मत अवैध घोषित किया गया। जीत के बाद विधायक प्रतिनिधि अमित सिंह सहित भाजपा के नेताओं ने जीत का जश्न मनाया। अमानीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक अमानीगंज ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीदेवी ने निर्दल प्रत्याशी शोभा रावत को पांच मतों के अंतर से हराया। कुल 85 में से 45 मत श्रीदेवी को मिले जबकि शोभा रावत को 40 मत ही प्राप्त हो सके। सहायक निर्वाचन अधिकारी वकील वर्मा ने परिणाम की घोषणा की। इसके बाद मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, पवन सिंह के साथ प्रत्याशी के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाते हुए अबीर-गुलाल उड़ाया और मिठाइयां बांटी।

पूराबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक पूराबाजार ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उषा सिंह पत्नी प्रभात सिंह ने जीत हासिल कर अपना परचम फहराया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी ज्योति सिंह पत्नी विनोद सिंह को 23 मतों के भारी अंतर से हराया। भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिंह को 48 तथा निर्दल प्रत्याशी ज्योति सिंह को 28 मत मिले। उषा सिंह भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह तथा गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह की माता हैं। जीत के बाद जश्न का माहौल रहा। इसमें अमल गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष रामप्रीत वर्मा, हरिभजन गौड़, लाल साहब सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

मयाबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र पंचायत मया बाजार के ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश सिंह कप्तान ने सपा समर्थित उम्मीदवार धर्मवीर वर्मा को हराया। नामांकन के दिन भाजपा व सपा समर्थकों की भिड़ंत के चलते शनिवार को पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। किसी भी प्रत्याशी के समर्थक को बैरियर से 100 मीटर क्षेत्र के बाहर ही रखा गया।

92 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाली क्षेत्र पंचायत में पहला वोट भाजपा प्रत्याशी उमेश सिंह कप्तान ने 11:05 बजे डाला। दूसरे नंबर पर 11:11 बजे सपा प्रत्याशी धर्मवीर वर्मा ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद पीला मास्क लगाकर समूह में एक साथ 25 मतदाता आए और मत डाले। डेढ़ बजे तक पीले मास्क वाले 51 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मत पड़ा। ये सभी मतदाता भाजपा प्रत्याशी के पक्ष के बताए गए जिन्हें पीला मास्क दिया गया था।

लगभग 1:50 बजे 39 वोटर सीओ रितेश सिंह व पुलिस अमले के घेरे में आए और मतदान किया। तीन बजकर पचीस मिनट पर दोनों प्रत्याशी मतगणना कक्ष से बाहर निकले तो भाजपा प्रत्याशी कप्तान सिंह विजयी मुद्रा में व सपा प्रत्याशी के चेहरे पर मायूसी देख भाजपाइयों ने जश्न मनाना शुरू किया।


अबीर, गुलाल व जय श्रीराम के नारों के साथ भाजपाइयों ने जलूस निकाला तो थोड़ी देर के लिए मार्ग थम सा गया। इसके पूर्व भाजपा समर्थित मवई से राजीव तिवारी, रुदौली से शिल्पी सिंह, मसौधा से अभिषेक सिंह के साथ ही मिल्कीपुर से निर्दल प्रत्याशी ने निर्विरोध जीत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed