फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blast in illegal crackers, one died

पटाखों के जखीरे में हुआ विस्फोट, एक की मौत

Mon, 09 Nov 2015 02:30 PM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 02:30 PM IST
विज्ञापन
blast in illegal crackers, one died

फैजाबाद जिले के रौनाही थानाक्षेत्र के सोहावल चौराहे पर स्थित एक मकान में रविवार रात 10 बजे अवैध पटाखों के जखीरे में विस्फोट हो गया। लोग मौके पर पहुंचे तो अप्सरा टेलर के मकान की छत उड़ चुकी थी।

विज्ञापन


मौके पर बारूद की गंध फैली हुई थी। पुलिस ने मलबे से दो लोगों को घायल अवस्था में निकाला। इस हादसे में घायल उद्दन की जिला अस्पताल में मौत हो गई और उसकी पत्नी आलिया को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सोहावल चौराहे पर दो मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में बेनीपुर गांव का निवासी उद्दन परिवार के साथ किराये पर रहता था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। अचानक रविवार रात दस बजे घर में तेज धमाका हुआ। लोग मौके पर पहुंचे तो चारों तरफ मलबा बिखरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध तरीके से बनाए जा रहे थे पटाखे

blast in illegal crackers, one died

धमाका इतना तेज था कि मकान की छत धराशायी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे से उद्दन (50), उसकी पत्नी व एक अज्ञात व्यक्ति को बाहर निकाला। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा जहां उद्दन की मौत हो गई। उसकी पत्नी को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि घर में पटाखे बनाए जा रहे थे। थानाध्यक्ष बृजेशचंद्र तिवारी का कहना है कि घर में पटाखा बनाते समय बारूद में विस्फोट हुआ है। एसपी ग्रामीण कुलदीप का कहना है कि उद्दन के बारे में यह जानकारी मिल रही है कि वह शादी विवाह में अवैध तरीके से पटाखे बेचने का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed