{"_id":"dea862cc64bcbc533caaa642176f4550","slug":"blast-in-ambulance-of-abhishek-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी मंत्रीजी की एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बनी मंत्रीजी की एंबुलेंस
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 16 Sep 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अभिषेक मिश्र ने जिस एंबुलेंस को बड़े जतन से शुरू किया था, वह सोमवार को हजरतगंज स्थित जवाहर भवन के सामने खाक हो गई।
विज्ञापन
दरअसल, दवा वितरण के लिए शुरू की गई मोबाइल एंबुलेंस को अरविंद यादव अपने रायल होटल स्थित आवास से सुबह ही लेकर निकला था।
वह एंबुलेंस लेकर पहले कपूरथला में रहने वाले डॉ. सर्वेश कुमार के घर गया और वहां से उन्हें लेकर राजाजीपुरम में दवा वितरण के लिए चला गया।
तस्वीरों में देखें: कैसे धू-धू कर जली एंबुलेंस
विज्ञापन
दवा बांटने के बाद वह अभिषेक मिश्र के गौतमपल्ली स्थित आवास की तरफ जा रहा था कि अचानक जवाहर भवन के सामने उसकी गाड़ी बंद हो गई।
उसने अपनी इस एलपीजी एंबुलेंस को स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन वह चालू नहीं हुई। काफी कोशिश के बाद उसने एक बार फिर सेल्फ मोड में गाड़ी स्टार्ट करनी चाही।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद, गाड़ी में अंदर धुंआ उठने लगा। इससे हैरान अरविंद गाड़ी की जांच करने के लिए बाहर उतरा ही था कि अचानक गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते कुछ सेकेंड में आग पूरी गाड़ी में फैल चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक, इसमें दो लाख की दवा रखी थी जो पूरी तरह जल कर खाक हो गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।