{"_id":"636b757abfc5346b1253d6bc","slug":"blast-during-refilling-in-a-house-in-dargah-thana-kshetra-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: गैस रिफिलिंग के दौरान मकान में ब्लास्ट, छत का एक हिस्सा उड़ा, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: गैस रिफिलिंग के दौरान मकान में ब्लास्ट, छत का एक हिस्सा उड़ा, तीन झुलसे
Wed, 09 Nov 2022 03:10 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Nov 2022 03:10 PM IST
सार
बहराइच में गैस रिफिलिंग के दौरान हुए धमाके में घर की छत का एक हिस्सा उड़ गया। धमाके में तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन
धमाके के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच शहर क्षेत्र में दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुल्लाबीर कालोनी के एक मकान में बुधवार को अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग की जा रही थी तभी विस्फोट हो गया। मकान में ब्लास्ट होते ही आग लग गई। इस घटना में तीन लोग झुलसकर घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि छत का एक हिस्सा उड़ गया।
विज्ञापन
सभी को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुल्लाबीर नूरुद्दीन चक गांव में कुछ लोग मकान किराए पर लेकर गैस सिलेंडर में रिफिलिंग का कार्य करते थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा-रालोद मिलकर लड़ेंगे रामपुर और मैनपुरी सीट का उपचुनाव, खतौली में रालोद का प्रत्याशी होगा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घर के अंदर घुसे मगरमच्छ को देखकर परिजनों के हाथ-पांव फूले, मच गया हड़कंप, तस्वीरें
बुधवार को भी मकान में अवैध रिफलिंग की जा रही थी तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे छत का एक हिस्सा उड़ गया और मकान में आग लग गई। आग लगते ही रिफिलिंग कर रहे मकसूद निवासी गैसडी बलरामपुर, अभिषेक (25) गुल्लबीर कालोनी निवासी और शमशुल रहमान निवासी अंतरी बाजार थाना सोहरत गढ़ सिद्धार्थ नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर सीओ डॉ. जंगबहादुर यादव और थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने पहुंचकर जांच शुरु की है।