ये किसने मायावती के नेता को फोन पर हड़काया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात व्यक्तियों ने बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को उनके विभिन्न नंबरों पर कॉल करके धमकी दी और सहायक समीक्षा अधिकारी से भी अभद्रता की।
सिद्दीकी के निजी सचिव ने सोमवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हजरतगंज पुलिस के मुताबिक, नेता विपक्षी दल नसीमुद्दीन के निजी सचिव श्याम बिहारी दीक्षित ने मोबाइल नंबर 9628664783 व 8545855423 से अज्ञात व्यक्ति द्वारा शासकीय फोन 8005488854 पर कॉल करके गालीगलौज व धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।
पढ़ें- हमारी बेटी उसका कल योजना का बढ़ा दायरा
श्याम बिहारी का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार शाम 3:02 बजे से 4:26 बजे तक पांच बार कॉल की। पहले की तीन कॉल सहायक समीक्षा अधिकारी रामेंद्र सिंह पटेल ने रिसीव कीं।
कॉल करने वाले ने कहा कि मिश्रा बोल रहा हूं, मनोज तिवारी नेताजी से बात करेंगे। रामेंद्र ने नसीमुद्दीन के मौजूद न होने की बात कही तो कॉल करने वाले ने गालीगलौज शुरू कर दी।
पढ़ें- सीएम के पास पहुंची नोएडा फार्म हाउस घोटाले की रिपोर्ट
इसके बाद 4:24 बजे आई कॉल नेता विपक्षी दल ने रिसीव की। फोन करने वाले ने गालीगलौज के साथ धमकी दी कि मिश्रा बोल रहा हूं। अब तुम्हारी बारी है।
अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानमाल की धमकी पर नसीमुद्दीन ने फोन काट दिया। निजी सचिव को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। निजी सचिव श्याम बिहारी ने एसएसपी से शिकायत की।
इस पर एसएसपी के आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने रिपोर्ट लिखी है। पुलिस का कहना है कि धमकी में इस्तेमाल नंबरों का कॉल डिटेल व अन्य जानकारी के लिए मंगलवार को संबंधित कंपनियों से संपर्क किया जाएगा।
लखनऊ से जुड़ी और खबरों के लिए यहां आएं...