{"_id":"620034b64d9abb6d534649aa","slug":"blame-on-trafic-police-sub-inspector-for-harrassment-of-a-woman-beat-her-husband-lucknow-news-lko6167075150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर कमरे में घुसकर महिला से छेड़खानी, पति से मारपीट और तमंचा तानने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पर कमरे में घुसकर महिला से छेड़खानी, पति से मारपीट और तमंचा तानने का आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट इलाके में रहने वाले यातायात विभाग में तैनात दरोगा पर महिला ने छेड़छाड़, पति के साथ मारपीट व बंदूक तानने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में लखनऊ पुलिस के ट्वीटर हैंडल पर शिकायत की जिस पर डीसीपी पूर्वी ने एसीपी विभूतिखंड को जांच का आदेश दिया है।
चिनहट के गौरव विहार कॉलोनी में एक महिला अपने पति संग किराए के कमरे में रहती है। महिला के पड़ोस में ही ट्रैफिक में तैनात दरोगा कृष्णा यादव भी रहते हैं। महिला का आरोप है कि चार फरवरी की रात करीब आठ बजे वह अपने पति संग कमरे में बैठी थी। इस बीच दरोगा उसके कमरे में घुस गए। पति ने इस बात का विरोध किया तो दरोगा ने मारपीट करते हुए पति को कमरे से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद दरोगा ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद के लिए जमा हो गए। आरोप है कि इस पर दरोगा ने उसके सिर पर बंदूक लगा दी और मुंह न खोलने की धमकी देकर वहां से चले गए।
घटना के बाद पीड़िता ने शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम पर की। मौके पर पुलिस पहुंची और पीड़िता को इस संबंध में स्थानीय थाने पर जाकर लिखित शिकायत करने की बात कही। पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत लखनऊ पुलिस के ट्वीटर हैंडल पर की। महिला की शिकायत जब अधिकारियों के संज्ञान में आई तो डीसीपी पूर्वी अमित आनंद ने जांच करने का आदेश एसीपी विभूतिखंड अनूप कुमार को दिया। एसीपी विभूतिखंड ने बताया कि जल्द ही दोनों पक्षों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।