फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blame of bribe on engineer

विधायक ने लगाया एलडीए अभियंता पर रिश्वत मांगने का आरोप

Fri, 25 Sep 2020 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
blame of bribe on engineer
विधायक ने लगाया एलडीए अभियंता पर रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास बना रहे ठेकेदार फर्म एशिया कंस्ट्रक्शन का किया जिक्र
एलडीए में तैनात मुख्य अभियंता चक्रेश जैन पर बाराबंकी के रामनगर विधायक शरद कुमार अवस्थी ने काम का भुगतान कराने के लिए पैसे की मांग करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक ने जांच कराने की मांग की है।
विधायक ने पत्र में कहा है कि बसंतकुंज योजना के सेक्टर एन में ठेकेदार फर्म एशिया कंस्ट्रक्शंस प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कर रही है। फर्म के प्रतिनिधि ने बताया कि उनके कामों के भुगतान की फाइल अधीक्षण अभियंता से हाल ही में प्रोन्नत हुए मुख्य अभियंता चक्रेश जैन के पास गई थी। फर्म के प्रोपराइटर को अपने कार्यालय में बुलाकर भुगतान नहीं कराने और ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी। यह भी कहा गया कि फाइलों पर आपके द्वारा पैसा नहीं दिया जाता है। ऐसी शिकायतें दूसरी फर्मों से भी मिली हैं। इससे सरकार की छवि धूमिल होती है। इसकी जांच कर आरोपी मुख्य अभियंता के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक का कहना है कि फर्म की शिकायत पर मुख्यमंत्री को पत्र जांच कराने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

राइट्स की आपत्ति दूर नहीं कर रहा ठेकेदार
मुख्य अभियंता चक्रेश जैन का कहना है कि वीसी के निर्देश पर ठेकेदार फर्म को थर्ड पार्टी जांच करने वाली राइट्स की आपत्तियों को दूर करने और उनको नोट शीट पर लाने के लिए कहा गया था। यह करने के लिए ठेकेदार फर्म तैयार नहीं है। ऐसा करने के लिए ठेकेदार को केवल कहा गया था। यह बाकी ठेकेदार फर्मों को भी कहा गया है। जिस ठेकेदार फर्म का जिक्र है, उसके कामों को लेकर लगातार सृष्टि अपार्टमेंट में भी सवाल उठे हैं। अधूरे कामों के चलते फर्म के खिलाफ जुर्माना भी एलडीए ने लगाया हुआ है। जनप्रतिनिधि के लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed