फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blaim for beat to advocate and applicant in court

कोर्ट में वादिनी व अधिवक्ता को पीटने का आरोप

Fri, 01 Oct 2021 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
blaim for beat to advocate and applicant in court
लखनऊ। कैसरबाग स्थित पारिवारिक न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने पहुंची एक युवती ने पति व ससुर पर पीटने और मोबाइल व नकदी छीनने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। युवती के अधिवक्ता ने भी दोनों पर पीटने व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

काकोरी के द्वारिकापुरी की रहने वाली सरिता विश्वकर्मा की शादी साल 2018 में न्यू शक्ति पुरम कृष्णानगर निवासी कपिल विश्वकर्मा से हुई थी। शादी के आठ महीने बाद पति से विवाद होने पर सरिता मायके में रहने लगी। उसने काकोरी थाने में पति व ससुर रामकृष्ण विश्वकर्मा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। सरिता के एक वर्ष की बेटी भी है। सरिता ने गुजारा भत्ता के लिए पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर किया था। जिसकी पैरवी के लिए बृहस्पतिवार को वह अपने अधिवक्ता प्रमोद कुमार विश्वकर्मा निवासी मातादीन रोड, सआदतगंज के रहने पारिवारिक न्यायालय गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि वह पति कपिल और ससुर रामकृष्ण ने सरिता से गालीगलौज की और विरोध करने पर कपिल ने हेलमेट से हमला कर दिया। ससुर ने भी उसे लात-घूंसों से मारा। आरोप है कि अधिवक्ता प्रमोद बचाने दौड़े तो दोनों ने उन्हें भी पीटा और कपड़े फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपिल और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। सरिता ने पति पर मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाते हुए कैसरबाग कोतवाली में तहरीर दी है। सरिता ने बताया कि उसके ससुर रामकृष्ण विश्वकर्मा पुलिस महकमे से रिटायर्ड हैं। पति व ससुर मुकदमे वापस लेने के लिए धमका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसरबाग के अतिरिक्त इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पति व ससुर को हिरासत में लिया गया है। सरिता की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed