{"_id":"604a766f8ebc3e76a36eb381","slug":"blackmailing-with-senior-citizen-lucknow-news-lko5690908178","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : बुजुर्ग को किया वीडियो कॉल, महिला दिखी आपत्तिजनक हालत में, फिर किया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : बुजुर्ग को किया वीडियो कॉल, महिला दिखी आपत्तिजनक हालत में, फिर किया...
Fri, 12 Mar 2021 04:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
फोन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गोमती नगर के विजयंत खंड निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप से वीडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव की तो दूसरी ओर एक युवती आपत्तिजनक हालत में थी। कुछ ही सेकंड में बुजुर्ग ने कॉल काट दी। इसके बाद तीन अलग-अलग नंबरों से एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल करके खुद को साइबर सेल का दरोगा बताते हुए युवती के साथ उनका अश्लील वीडियो बना लेने की बात कहते हुए धमकाकर पांच लाख रुपये की मांग की। मना करने पर बुजुर्ग व उनके वकील बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
इस पर बुजुर्ग ने 86,200 रुपये उसके बताए नंबर पर ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी ब्लैकमेल करने पर पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है।