फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blackmailing with daughter of policeman

रिटायर्ड पुलिसकर्मी की बेटी के फोटो वायरल करने की धमकी

Sun, 21 Feb 2021 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
blackmailing with daughter of policeman
लखनऊ। फेसबुक पर राहुल शर्मा नाम के युवक ने रिटायर्ड सिपाही की बेटी से दोस्ती की। उसे नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया। इंटरव्यू के बहाने उसे बुलाकर शादी का प्रस्ताव रखा जिसे ठुकरा देने पर नाराज हो गया। युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक हालत की फोटो खींच लीं। फिर उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। जानकारी होने पर रिटायर्ड सिपाही बेटी केसाथ कृष्णानगर थाने पहुंचा। वहां उसने तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर महेश दुबे के मुताबिक, सिपाही की बेटी की दोस्ती राहुल शर्मा से थी। आरोपी ने युवती की नौकरी लगवाने का दावा करते हुए कई कंपनियों में इंटरव्यू कराया था। कुछ दिनों बाद राहुल के माता-पिता और बुआ शादी का प्रस्ताव लेकर सिपाही के घर पहुंचे जिसे सिपाही ने ठुकरा दिया था। रिश्ता न होने से राहुल बौखला गया। उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन

उसने रिश्तेदार के घर ले जाकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसकी अश्लील फोटो खींच लीं। असलहा दिखकर जान से मारने तक की धमकी दी। मना करने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात कही। आरोप है कि राहुल ने कई परिचितों को आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया के जरिए भेजी। युवती के पिता सिपाही ने राहुल, उसके मां-बाप, बुआ, चाचा और चाची के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed