फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blackmailing on the behalf of job

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला का करता था शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Mon, 04 Jan 2021 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
blackmailing on the behalf of job
लखनऊ। नौकरी का झांसा देकर महिला का शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार लिया है। दुबग्गा के सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय पर रविवार को पुलिस आयुक्त दक्षिणी रवि कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि कोतवाली पारा व सर्विलांस टीम की मदद से शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पारा कोतवाली क्षेत्र की निवासिनी महिला की तहरीर पर बलात्कार सहित कई अन्य धाराओं में उदित कुमार तिवारी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उन्होंने कहा महिला ने उदित पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था उदित की मुलाकात महिला से राह चलते हुई थी और महिला को उदित ने अपने जाल में फंसा कर उसको सरकारी नौकरी दिलाने की बात कही थी।
विज्ञापन

उदित ने महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर जिले से बाहर एक होटल में बुलाया जहां पर उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। इसके बाद से ही वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए महिला से जेवरात सहित लाखों रुपये ऐंठ लिए। महिला ने नगद 22 हजार रुपये, अपनी सोने व चांदी की ज्वेलरी जिसकी कीमत लाखों में थी, आरोपी को दे दी। महिला व सर्विलांस टीम के सहयोग से मोबाइल नंबर व फोटो दिखाने पर सर्विलांस टीम ने अपराधी को रविवार सुबह आलमबाग बस स्टैंड लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को पता चला कि वह मथुरा जनपद के 68 बी नटवर नगर धौली गांव प्याऊ थाना हाईवे का रहने वाला है और उसका असली नाम उदित नहीं बल्कि संजय उर्फ बबलू दुबे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में 10 दस की सजा काटकर जेल से आया था
डीसीपी साउथ रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी काफी शातिर किस्म का है। वह भेष बदलने में माहिर हैं। गिरफ्तारी के बाद अपराधी के पास से दो आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं जिसमें कई नामों से अपनी पहचान बना रखी थी। यूपी के जनपद कन्नौज में उसके विरुद्ध 376 सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। शातिर अपराधी 10 वर्ष की कठोर कारावास काटकर वर्ष 2017 में जेल से बाहर आया था। इसके बाद से ही शातिर अपराधी ने एक नया भेष बनाकर घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed