फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blackmailed into marriage, then forced relationship in hote

Lucknow News: ब्लैकमेल कर शादी की, फिर होटल में जबरन बनाए संबंध

Wed, 24 Sep 2025 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Blackmailed into marriage, then forced relationship in hote
लखनऊ। पारा में युवती को सहपाठी ने दोस्ती के जाल में फंसाया, फिर उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर धमकाया। युवती पर दबाव डालकर कोर्ट मैरिज कर होटल में दुष्कर्म किया। युवती ने परिजनों को जानकारी देते हुए सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक ठाकुरगंज के लालाबाग निवासी राम सूरज यादव युवती के साथ एक विश्वविद्यालय में पढ़ता था। उसने युवती का अश्लील फोटो दोस्तों में शेयर कर दिया। इसके बाद डराकर होटल बुलाया और दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया। फोटो-वीडियो डिलीट करने के नाम पर कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद भी आरोपी ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। युवती की दूसरी जगह शादी तय हुई तो होने वाले पति को वीडियो और कोर्ट मैरिज के कागज दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया।
विज्ञापन


चार महीने से परेशान युवती ने राम सूरज के परिजनों से शिकायत की तो उसके साथी लालाबाग के अभिषेक यादव, हंसखेड़ा के रंजीत यादव, राजाजीपुरम के महेंद्र यादव, आरोपी की बहन ज्योति यादव, अवधेश यादव, सुमन यादव, वीरू व अन्य परिजन भी धमकी देने लगे। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed