फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blackmailed girl for money by making obscene video

Lucknow News: अश्लील वीडियो बनाकर युवती को पैसे के लिए किया ब्लैकमेल

Thu, 28 Sep 2023 06:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 28 Sep 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Blackmailed girl for money by making obscene video
राज्य महिला आयोग की शिकायत के बाद आरोपी पर दर्ज किया गया केस
विज्ञापन

महराजगंज पुलिस मामला दबाने की कर रही थी कोशिश, युवक पकड़ से दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (रायबरेली)। एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर युवक उसे पैसों के लिए ब्लैकमेल करने लगा। हद तो तब हो गई, जब पीडि़ता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पीड़िता ने राज्य महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की दोस्ती फेसबुक के जरिए अमेठी जिले के शिवरतनगंज के खेखरुवा गांव के रहने वाले मनीष सिंह से हुई थी। दोनों वीडियो कॉलिंग पर बात करने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और युवक ने बहला-फुसला कर युवती के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक ने अश्लील वीडियो दिखाकर एक बार युवती से 25 हजार ऐंठ लिए। चंद दिनों बाद युवक लड़की से भारी भरकम रुपये की डिमांड करने लगा।
विज्ञापन

युवती ने बड़ी धनराशि देने से असमर्थता जताने पर तो आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद युवती कार्रवाई कराने के लिए महराजगंज पहुंची। आरोप है कि उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई, तब उसने राज्य महिला आयोग की शरण ली। राज्य महिला आयोग के दखल पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed