फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blackmail to girl to send photo and video

युवती के मंगेतर को अश्लील फोटो भेज मांगे पांच लाख, मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Jun 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
blackmail to girl to send photo and video
लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में रहने वाली एक युवती की शादी तोड़ने के लिए एक शोहदे ने उसके मंगेतर को अश्लील फोटो व वीडियो भेजे और पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये न मिलने पर शादी का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर मंगेतर के घर भेज दिया। पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, इलाके में युवती अपने परिवार के साथ रहती है। युवती के मुताबिक, 2013 में वह प्रयागराज निवासी चाचा केपास गई थी। वहां पड़ोस में रहने वाला सुधीर सिंह चाचा के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आता था। सुधीर ने नौकरी दिलाने के नाम पर दोस्ती की। इसके बाद जाल में फंसाकर कॉल करने लगा। उसने नौकरी दिलाने के नाम पर कई कागजों पर दस्तखत कराए लेकिन नौकरी नहीं मिली। इसे लेकर कई बार कहासुनी भी हुई। युवती के मुताबिक, जून केपहले सप्ताह में उसकी शादी तय हो गई। इसकी जानकारी सुधीर को हुई। उसने नौकरी के लिए हासिल किए उसके पुराने फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो व वीडियो बनाए। उसे मोबाइल पर भेज दिया। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। मना करने पर पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर फोटो उसकेभाई, रिश्तेदारों व होने वाले पति को भी भेज दी। साथ ही युवती के साथ शादी का एक फर्जी प्रमाण पत्र भी भेजा।
विज्ञापन

नंबर बदलकर भेज रहा मैसेज
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने तक अश्लील फोटो भेजने की धमकी दे रहा है। साथ ही मोबाइल नंबर बदल-बदल कर फोटो और मैसेज भेज रहा है। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed