{"_id":"5fa854948ebc3e9bd91ab2f6","slug":"blackmail-to-bjp-mp-lucknow-news-lko5493145156","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने भाजपा सांसद से मांगी 10 लाख की रंगदारी, विरोध करने पर दी ये धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश ने भाजपा सांसद से मांगी 10 लाख की रंगदारी, विरोध करने पर दी ये धमकी
Mon, 09 Nov 2020 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
भदोही से भाजपा सांसद डॉ. रमेश चंद बिंद से एक बदमाश ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर उनके और बेटे को अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी गई है। सांसद ने आशियाना थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
भदोही से भाजपा के सांसद डॉ. रमेश चंद बिंद का आवास आशियाना थानाक्षेत्र के सेक्टर-के में खजाना मार्केट के पास है। सांसद डॉ. रमेश केंद्र सरकार के सदस्य पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी स्थायी समिति व परामर्शदात्री समिति, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज के सदस्य हैं।
सांसद के मुताबिक, वह 5 नवंबर को अपने आवास पर थे। इसी बीच उनके मोबाइल पर 7028296217 से कॉल आई। कॉल रिसीव होते ही कॉल करने वाले ने गालियां व अभद्र शब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया। इसके बाद उसने सांसद को धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर बुरा अंजाम भुगतने को कहा।

Trending Videos
बेटे की हत्या करने की दी धमकी
सांसद के मुताबिक, कॉल करने वाले ने 5 नवंबर की रात को 8.30 बजे से लगातार कई बार कॉल किया। लगातार घंटी बज रही थी। इसी कारण उन्होंने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि अगर रकम नहीं मिली तो सांसद व उनके बेटे को अगवा कर हत्या कर देगा। इसके बाद कॉल कट गई। शनिवार को आशियाना पुलिस ने सांसद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।