{"_id":"34ce4c10-e9f5-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"blacklisted-company-got-contract-for-operation-theater","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दिया ऑपरेशन थियेटर का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दिया ऑपरेशन थियेटर का ठेका
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (आरएनएन) के प्रबंध निदेशक आर.एन. यादव की एक और शिकायत लोक आयुक्त के पास पहुंची है।
विज्ञापन
इस शिकायत में यादव पर एक ब्लैक लिस्टेड कंपनी को राजधानी स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के ट्रामा सेंटर मे ऑपरेशन थियेटर का निर्माण कार्य आवंटित करने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता ने यादव और कंपनी केबीच पुरानी साठगांठ का आरोप लगाते हुए लोक आयुक्त से ब्लैक लिस्टेड कंपनी को एसजीपीजीआई समेत प्रदेश के अन्य जिलों में सौंपे गए कार्र्यों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
राजधानी के आरटीआई कार्यकर्ता एम.सी. श्रीवास्तव ने बुधवार को लोक आयुक्त कार्यालय में साक्ष्यों के साथ शिकायत दाखिल की।
इसमें एमडी आरएन यादव समेत आरएनएन के एसजीपीजीआई यूनिट प्रभारी राम सिंह, जीएम इलेक्ट्रिकल रीना अग्रवाल, एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आर.के. शर्मा तथा अधिशासी अभियंता एके सिंह को पक्षकार बनाते हुए ब्लैक लिस्टेड कंपनी पीईएस इंस्टालेशन प्रा. लि. को ऑपरेशन थियेटर का काम सौंपे जाने की जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का कहना है कि दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में चार मरीजों की मौत का जिम्मेदार इसी कंपनी को ठहराते हुए ब्लैक लिस्टेड किया गया है।
इस कंपनी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। चिकित्सा विवि में भी इस कंपनी द्वारा कराए गए कार्यों की गुणवत्ता काफी खराब पाई गई थी।