फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blacklist reckless contractors: Mahendra Singh

लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करें : महेन्द्र सिंह

Thu, 05 Nov 2020 10:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Blacklist reckless contractors: Mahendra Singh
जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा कराये जा रहे कार्यों को समय से पूरा करने में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इस सबंध में जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने निर्देश दिया है कि धन उपलब्ध होने के बाद भी जिन ठेकेदारों द्वारा काम पूरा नहीं किए जा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री यूपीपीसीएल के सभागार में कारपोरेशन द्वारा कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी महाप्रबन्धकों को प्रतिदिन कार्य की प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। साथ ही कार्यों का स्थलीय निरीक्षण व फोटोग्राफ जोन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है। मंत्री ने 50 प्रतिशत पूरा हो चुके 791 कार्यों को आगामी मार्च तक और 50 से 75 प्रतिशत तक पूरा हो चुके 319 कार्यो और 75 से अधिक पूरा हो चुके 475 कार्यों को दिसम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी. वेंकटेश को विभाग के सर्वाधिक कार्य यूपीपीसीएल को ही देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इस मौके पर यूपीपीसीएल के एमडी नवीन कपूर ने कारपोरेशन द्वारा कराये जा रहे 2980 कार्यों का ब्यौरा पेश किया। जिसमें बताया गया कि 1387 कार्य पूरे हो चुके हैं और इसमें से 661 कार्य हस्तान्तरित हो चुके हैं, जबकि 726 परियोजनाओं का हस्तानांतरण होना बाकी है। कारपोरेशन द्वारा फिलहाल 1585 परियोजनाओं का काम कराया जा रहा है। बैठक में सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, विशेष सचिव मुस्ताक अहमद सीजीएम  गोपाल मिश्र व अन्य जोनल महाप्रबन्धक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed