Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   black listed company do fraud of crores in up

यूपीः ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दिया 600 करोड़ का ठेका, बड़ा घोटाला

Fri, 08 Jan 2016 12:13 AM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
black listed company do fraud of crores in up

हैदराबाद तेलंगाना की एक कंपनी है ‘वैरिगेट प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड’। वहां ब्लैक लिस्टेड है। इस कंपनी ने यूपी का दरवाजा खटखटाया तो यूपी पावर कॉर्पोरेशन के मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने आंखों पर पट्टी बांधकर गांवों में विद्युतीकरण के लिए 600 करोड़ रुपये का ठेका दे दिया। वह भी 180 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी पर।

विज्ञापन


ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ तेलंगाना (टीसीटीएल) ने यूपी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन को पत्र भेजकर कंपनी के ब्लैक लिस्टेड होने की जानकारी भी दे दी थी। इसके बावजूद मध्यांचल निगम ने कंपनी के अफसरों के साथ साठगांठ एवं धोखाधड़ी कर 78 करोड़ रुपये का भुगतान भी करवा दिया।
विज्ञापन


कंपनी बिना कोई काम किए पूरी रकम लेकर चंपत हो गई। घोटाले की पोल खुली तो मध्यांचल निगम वैरिगेट कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर मामले की लीपापोती में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी को ठेका देने में इंजीनियरों ने करोड़ों रुपये के वारे-न्यारे किए हैं। निगम ने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना (आरजीजीवीवाई) के तहत ठेका दिया था।

Trending Videos

बैंक गारंटी जब्त करने गए तो खुली पोल

black listed company do fraud of crores in up

वैरिगेट कंपनी के विद्युतीकरण का परफॉर्मेंस सही न मिलने पर मध्यांचल निगम की आरजीजीवीवाई इकाई ने साइड का निरीक्षण किया तो पाया कि हर जगह काम ठप है। तब इस कंपनी को नोटिस देकर बैंक गारंटी जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। पता चला कि कंपनी ने जो गारंटी दी थी, वह फर्जी थी।

इसकी जानकारी प्रबंध निदेशक को दी गई तो उन्होंने दो मुख्य अभियंता डीके गर्ग एवं राजकुमार अग्रवाल की कमेटी से जांच कराई। इस जांच में धोखाधड़ी एवं विभागीय सांठगांठ का खुलासा हुआ। फिलहाल साइड पर पड़े मैटेरियल को कब्जे में लेकर कीमत का आकलन किया जा रहा है।

दो चीफ इंजीनियर समेत दस फंसे


कंपनी को फर्जी बैंक गारंटी से ठेका दिलाने एवं भुगतान कराने में दो चीफ इंजीनियर समेत 10 इंजीनियर फंसे हैं। इनमें एक चीफ इंजीनियर एनके अग्रवाल रिटायर हो चुके और दूसरे पावर कारपोरेशन में बेहद अहम पद पर काबिज हैं। पेमेंट नोट शीट पर तत्कालीन चीफ इंजीनियर एनके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता डीके सक्सेना एवं अधिशासी अभियंता एससी जोशी के हस्ताक्षर हैं।

पुलिस ने तहरीर दबाई

black listed company do fraud of crores in up

आरजीजीवीवाई के एक इंजीनियर ने फर्जी बैंक गारंटी एवं भुगतान देने की धोखाधड़ी के उजागर होने पर तहरीर देकर पुलिस केस दर्ज करने का अनुरोध किया। सूत्र बताते कि पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाय इस तहरीर को ही दबा दिया।

जांच में आरजीजीवीवाई के अधीक्षण अभियंता डीके सक्सेना एवं अधिशासी अभियंता एससी जोशी की कारगुजारी पाई गई। जोशी को 26 दिसंबर को निलंबित कर दिया गया। सक्सेना को निलंबित करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन को सिफारिश भेजी गई है। वैरिगेट कंपनी को निगम में ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।
शमीम अहमद, एमडी, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed