फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   black fungus spreading in Uttar Pradesh including Jhansi Mathura Ghaziabad and Lucknow

ब्लैक फंगस: यूपी में जान की दुश्मन बनी ये बीमारी, पढ़िए- गाजियाबाद-झांसी-मथुरा और लखनऊ का हाल

Thu, 20 May 2021 10:18 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 20 May 2021 10:18 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस जानलेवा होता जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या और होने वाली मौतों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। फंगस पर काबू पाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
black fungus spreading in Uttar Pradesh including Jhansi Mathura Ghaziabad and Lucknow
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस कहर बरपा रहा है। गाजियाबाद, झांसी, मथुरा और सूबे की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को कई मरीज मिले हैं। गाजियाबाद में ब्लैक फंगस के शिकार हुए एक मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। गाजियाबाद-झांसी-मथुरा और लखनऊ में इस बीमारी का कहर जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट...

विज्ञापन


लखनऊ में चार लोगों को शिकार बना चुका है ब्लैक फंगस
ब्लैक फंगस ने सूबे की राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटे में छह मरीजों की जान ले ली। इनमें से चार मरीजों की मौत केजीएमयू तो दो मरीजों ने एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लखनऊ में अब तक 13 मरीजों की जान जा चुकी है। बृहस्पतिवार को ब्लैक फंगस के लक्षण वाले 40 नए मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किए गये। इनमें से 34 में ब्लैक फंगस संक्रमण मिला है। बाकी छह की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन


केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि यहां अब तक 73 मरीज भर्ती हो चुके हैं। जिन चार मरीजों की मौत हुई है, उनमें मेरठ की 38 वर्षीय महिला, कानपुर के 73 वर्षीय बुजुर्ग, गोरखपुर की 62 वर्षीय महिला व फैजाबाद की 65 वर्षीय महिला थी। एसजीपीजीआई में मरने वाला एक मरीज प्रयागराज और दूसरा गोरखपुर का रहने वाला था। यहां ब्लैक फंगस के 16 मरीज भर्ती हैं। उधर, फैजाबाद रोड स्थित चंदन हॉस्पिटल में भी ब्लैक फंगस के 10 मरीज भर्ती किए गए हैं, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 20 हो गई है। सिप्स हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस पीड़ित 13 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद में 57 वर्षीय मरीज को लील गया ब्लैक फंगर, लापरवाही का आरोप
गाजियाबाद में ब्लैक फंगस से पीड़ित एक मरीज को इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई है। अभी जिले में 25 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है। नूरनगर सिहानी में रहने वाले पुष्पेंद्र ने बताया कि उसके पिता राजा राम (57) को 24 अप्रैल को बुखार आया था। दो मई को कोरोना की पुष्टि हुई थी। संजयनगर स्थित कोविड लेवल-2 में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही से सांस की दिक्कत होने लगी। इसके बाद वसुंधरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें इलाज के दौरान स्टेरॉयड दिया गया था। धीरे-धीरे उनकी आंखों की पुतलियां टेढ़ी हो गईं। इसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि ईएनटी सर्जन को दिखाइए। परिजन उन्हें राजनगर ईएनटी अस्पताल में ले गए, लेकिन दवाई उपलब्ध नहीं हो पाई। इस मामले में सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि अभी किसी मौत के बारे में कोई सूचना नहीं है।

झांसी में ब्लैक फंगस के दो मरीजों का सफल ऑपरेशन, चार नए मरीज मिले

झांसी में ब्लैक फंगस लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। गुरुवार को इसके चार नए मरीज सामने आए हैं। जबकि पहले से भर्ती दो मरीजों का बारह सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया है। झांसी में अब तक इस बीमारी के आठ मरीज सामने आ चुके हैं। आंखों में दर्द, सूजन व सिर में दर्द की समस्या लेकर ये मरीज मेडिकल पहुंचे थे। एमआरआई जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है।


मथुरा जिले में अब तक मिले चार मरीज
मथुरा जिले के कोसीकला में ब्लैक फंगस का मामला सामने आया है। जिसका ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा है। अब तक जिले में चार ब्लैक फंगस के मामले मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed