{"_id":"60a2a193de5de868195051f6","slug":"black-fungus-havoc-one-more-death-in-lucknow-four-patients-have-died-43-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस का कहर : लखनऊ में एक और मौत, चार मरीजों की जा चुकी है जान, 43 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस का कहर : लखनऊ में एक और मौत, चार मरीजों की जा चुकी है जान, 43 संक्रमित
Mon, 17 May 2021 10:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 May 2021 10:32 PM IST
सार
ब्लैक फंगस से सोमवार को लखनऊ में एक की मौत हो गई, जबकि अभी तक 43 केस मिल चुके है। दो दिन में ही लखनऊ में चार की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्लैक फंगस ने राजधानी में एक और मरीज की जान ले ली। लखनऊ में बीते दो दिन में तीन मरीजों समेत चार की मौत हो चुकी है। सोमवार को इसके 23 और केस मिले। अब तक यहां 43 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना को मात देने के बाद जानकीपुरम के 58 वर्षीय व्यक्ति को पोस्ट कोविड दिक्कतें शुरू हो गईं। चेहरे और आंख के बीच सूजन आने पर 10 मई को उसे चंदन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीटी स्कैन, एमआरआई व अन्य जांचों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
छह दिन तक कोशिश के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। रविवार रात उसकी सांसें थम गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ब्लैक फंगस के रोजाना तीन से चार मरीज आ रहे हैं। पिछले हफ्ते 10 मरीजों के सफल ऑपरेशन कर आंख व चेहरे में फैले ब्लैक फंगस को काटकर निकाला गया। लखनऊ में केजीएमयू में 22, लोहिया संस्थान में 3 और सिप्स में 5 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन