यूपी चुनाव 2022: लखनऊ पहुंचे बीएल संतोष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन, प्रदेश अध्यक्ष संग हो रही बैठक
भाजपा में यूपी चुनाव 2022 को लेकर रणनीति बनाने का दौर जारी है। इसी के तहत
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह तीन दिन का दौरा कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह तीन दिन के दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंच गए। इसके बाद सभी निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज पहुंचे जहां बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल संघ पदाधिकारियों के साथ कर बैठक कर रहे हैं। सोमवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर कोर कमेटी की बैठक होगी।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति और चुनाव का रोडमैप तैयार किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव से लेकर विधान परिषद में चार सदस्यों के मनोनयन और परिषद में स्थानीय निकाय सदस्यों के चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।
संतोष और राधा मोहन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ कोर कमेटी की बैठक में चुनाव के मद्देनजर सरकार की भूमिका पर भी मंथन करेंगे। पार्टी के अग्रिम मोर्चों के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों के साथ बातचीत कर उन्हें आगामी एजेंडा सौंपेंगे।
मोदी-शाह के तय हो सकते हैं कार्यक्रम
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ में संगठन व सरकार के साथ बैठकों में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्र के प्रमुख मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों के आगामी समय में यूपी में होने वाले कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
संतोष क्षेत्रवार पार्टी के अग्रिम मोर्चों के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों के साथ परंपरागत ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य वोट बैंक के साथ पिछड़े, दलित वोट बैंक को साधने की योजना पर बात करेंगे। विधायकों की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोद लेने, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने के लिए बनाई गई पार्टी की योजना, सेवा कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।