फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BKU workers continued protesting, police seized the vehicle

Lucknow News: धरना देते रहे भाकियू कार्यकर्ता, पुलिस ने सीज कर दिया वाहन

Sun, 09 Jun 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
BKU workers continued protesting, police seized the vehicle
जमुनहा (श्रावस्ती)। मिट्टी खनन पर एसडीएम की कार्रवाई से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

गत दिवस जमुनहा तहसील क्षेत्र के सोनवा थाना अंतर्गत ग्राम चौगोई के निकट शुक्रवार देर रात के करीब एक मड रोलर मशीन लगाकर मिट्टी का खनन किया जा रहा था। हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय को भाकियू युवा विंग के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा सहित समर्थकों का विरोध झेलना पड़ा। इस बीच पांच ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस मड रोलर मशीन सहित पांचों ट्रैक्टर ट्रॉली थाने ले आई जिसे खनन निरीक्षक की रिपोर्ट के बाद शनिवार देर शाम सीज कर दिया। वहीं इसके विरोध में सोनवा थाने में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता शाम को जमुनहा तहसील पहुंच अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। भाकियू का धरना प्रदर्शन रविवार दूसरे दिन भी जारी रहा। भाकियू युवा विंग जिलाध्यक्ष का कहना है कि प्रशासन की हठधर्मिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार से आंदोलन को धार दिया जाएगा। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed