{"_id":"69923167f702b4cf860c894b","slug":"bkt-wins-sarojini-nagar-and-lucknow-north-fail-lucknow-news-c-13-lko1096-1605695-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीकेटी ने मारी बाजी, सरोजनीनगर और लखनऊ उत्तर फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीकेटी ने मारी बाजी, सरोजनीनगर और लखनऊ उत्तर फिसड्डी
विज्ञापन
एसआईआर में लगी कर्मी।
- फोटो : file photo
लखनऊ। एसआईआर और नो मैपिंग मामलों के निस्तारण की रफ्तार तारीख बढ़ने के बाद कुछ धीमी पड़ गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा क्षेत्र दोनों ही श्रेणियों में जिले में अव्वल रहा है, जबकि सरोजनीनगर और लखनऊ उत्तर की प्रगति सबसे निराशाजनक दर्ज की गई है।
जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर प्रक्रिया के तहत कुल 8,99,781 नोटिस जनरेट किए गए थे। इनमें से 4,39,617 नोटिस डिलीवर हुए और अब तक 2,93,014 मामलों (औसत 32.57%) में सुनवाई पूरी हो चुकी है। बीकेटी विधानसभा क्षेत्र 34.30% सुनवाई के साथ जिले में पहले स्थान पर है। सरोजनीनगर में 1.28 लाख नोटिसों के सापेक्ष महज 23.38% सुनवाई हो सकी है, जो जिले में सबसे कम है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रगति धीमी है, वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए उन क्षेत्रों में अतिरिक्त सुनवाई शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नो मैपिंग मामले में लखनऊ उत्तर की स्थिति चिंताजनक
मतदाता सूची में नो मैपिंग के 4,80,044 मामलों में से जिले में औसतन 61.04% सुनवाई पूरी हुई है। यहां भी बीकेटी में सर्वाधिक 80.51% सुनवाई हुई। इसके बाद मलिहाबाद (75.19%) और लखनऊ कैंट (74.99%) है। लखनऊ उत्तर महज 44.21% निस्तारण के साथ सबसे पीछे रहा। लखनऊ मध्य (51.77%) और सरोजनीनगर (53.19%) का प्रदर्शन भी औसत से नीचे है।