{"_id":"673d8f31d9977b31040fd8a5","slug":"bjp-writes-letter-to-state-election-commission-for-fake-voting-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी उपचुनाव: भाजपा का आरोप- पर्दानशीं महिलाओं की बिना पहचान कराया जा रहा मतदान, निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी उपचुनाव: भाजपा का आरोप- पर्दानशीं महिलाओं की बिना पहचान कराया जा रहा मतदान, निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र
Wed, 20 Nov 2024 01:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:31 PM IST
सार
भाजपा ने मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है। मामले में निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की गई है।
विज्ञापन
भाजपा क प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा सीट पर जिले के बाहर के व्यक्तियों द्वारा फर्जी मतदान करने और पर्दानशीं महिलाओं की बिना पहचान कराए मतदान कराने का आरोप लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
भाजपा ने आरोप लगाया है कि कुंदरकी विधानसभा में स्थित मस्जिद, मदरसों और लॉज में बाहरी जिलों और बाहरी विधानसभा से आये हुए व्यक्तियों को ठहराया गया है। इन लोगों का फर्जी पहचान पत्र बनवाकर मतदान कराया जा रहा है। जो मतदाता जिले में नहीं है या जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके नाम के फर्जी पहचान पत्र बनाकर यह लोग फर्जी मतदान कर रहे हैं तथा पर्दानशीं महिलाओं की पहचान सुनिश्चित कराये बिना मतदान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: मतदान के बीच अखिलेश का भाजपा पर आरोप, कहा- प्रशासन की मदद से वोट करने से रोकने की हो रही कोशिश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव : भाजपा और सपा ने ताकत झोंकी, जारी है जोड़-तोड़ का खेल, इन सीटों पर कांटे की टक्कर
भाजपा ने मांग की है कि मतदाताओं की पहचान कर मतदान करवाया जाए और फर्जी वोट करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बता दें कि प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को होगी।