{"_id":"5d41ac348ebc3e6c961a11ca","slug":"bjp-workers-should-put-everything-to-make-pm-resolution-reality-says-swatantradev-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए जी जान लगा दें कार्यकर्ता : स्वतंत्रदेव सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए जी जान लगा दें कार्यकर्ता : स्वतंत्रदेव सिंह
Wed, 31 Jul 2019 08:26 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 31 Jul 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अनुशासन, परिश्रम, ईमानदारी और संस्कार के लिए जाना जाता है। इन्हीं गुणों के चलते जनता, पार्टी और कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ रही है। उन्होंने कहा अगड़ा हो या पिछड़ा हर तबके के हर गरीब को पक्का मकान, बेटी की शादी, पांच लाख तक मुफ्त इलाज और 2024 तक हर घर को टोटी से पानी पहुंचाने के योगी और मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुटे रहे।
बुधवार को भाजपा अध्यक्ष रामसनेहीघाट चौराहे पर अयोध्या जाते समय आयोजित स्वागत सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि उनका सिर पर बर्फ और मुंह में शक्कर हो, सीने में आग और पैर में चक्र होना चाहिए। सोचने के लिए सिर ठंडा रखिए, वाणी में मिठास हो और सीने में ऐसी आग हो जो परिवार के लिए, बच्चों के लिए, देश के और भाजपा की बुराई करे तो उसे करारा जवाब दें।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि 2024 तक हर घर में टोटी से पानी देना है। उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाएं। हर गरीब के सुख दुख में खड़े रहें। उन्होंने कहा कि गरीब सवर्णों को भी लाभ मिलना चाहिए। पार्टी के कार्यकर्ता अपनी वाणी को मधुर रखकर लोगों के बीच जाएं। उनका आचरण सरकार और संगठन के लिए आम जनता को जोड़नें में सबसे बड़ा सहायक सिद्ध होगा।

सफेदाबाद से रामसनेहीघाट तक कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के आगमन पर जिले के 50 किलोमीटर हाईवे पर भाजपाईयों का जोश चरम पर दिखा। लखनऊ सीमा पर सबसे पहले सफेदाबाद में स्वागत का सिलसिला शुरु हुआ तो रामसनेहीघाट तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल माला, बुकों के साथ भारत माता की जय, जयश्री राम के उदघोष के बीच स्वागत होता रहा।
भाजपा अध्यक्ष को बाराबंकी जिले को पार करने में करीब दो घंटे का समय लगा। सफेदाबाद में प्रशांत मिश्रा, उत्तर राम, दिनेश वैश्य की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हाईवे स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचा।
यहां पर जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्तोष सिंह, सुरेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश अवस्थी, सन्दीप गुप्ता, हर्षित वर्मा, भरतलाल सिंह, गुरुशरण लोधी, विजय आनन्द बाजपेई, प्रमोद तिवारी, डॉ. रिजवान अली,श्रीराम पाण्डेय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ इतनी थी कि कई बार प्रदेश अध्यक्ष के पास पहुंचने के लिए भारी धक्का-मुक्की भी हुई इस दौरान दूर से ही माला-फूल फेक कर किसी तरह स्वागत किया।
इसके बाद सफदरगंज, उधौली टोल प्लाजा पर विवेकानंद पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद रामसनेहीघाट में दरियाबाद के विधायक सतीश शर्मा, चेयरमैन जगदीश गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

अध्यक्ष राइट टाइम तो नेता दिखे लेट लतीफ
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अपने निर्धारित समय पर पहुंच गए पर जिले के कई बड़े नेता तब पहुंचे जब अध्यक्ष स्वागत के बाद जा चुके थे। यह संख्या एक-दो नही बल्कि दर्जनों नेता ऐसे रहे जिनके माला-फूल और बुकें या तो गाड़ी में रखीं रहीं या फिर पार्टी कार्यालय में।
नेताओं को दूर तक भी इस बात का अंदेशा नहीं था कि प्रदेश अध्यक्ष राइट टाइम आ जाएंगे। हालांकि कई नेता यह कोसते नजर आए कि उन्हें समय पर जानकारी नहीं दी गई। लापरवाही का आलम यह भी था कि प्रदेश सरकार के मंत्री और पार्टी अध्यक्ष होने के बावजूद एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं दिखा। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने रामसनेहीघाट की सभा में अपने का राइट टाइम आने की बात कहकर कार्यकर्ताओं को सीख दे गए।