{"_id":"e48dbe0d7b8803c9a84e0f825db29da8","slug":"bjp-workers-create-ruckus-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी पर बवाल, अखिलेश के करीबी नपे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी पर बवाल, अखिलेश के करीबी नपे!
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Fri, 08 Nov 2013 05:06 PM IST
विज्ञापन
मोदी की बहराइच रैली से ठीक पहले राजधानी लखनऊ में भाजपा नेताओं ने गोकशी पर बवाल शुरू कर दिया।
विज्ञापन
खबर आ रही है कि लखनऊ के पारा क्षेत्र में गोकशी को लेकर आज सुबह ही भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं और स्थानीय लोगों ने एक थाने का घेराव कर लिया।
नारेबाजी से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन कुछ ही देर में उग्र हो गया और आगजनी भी की गईं।
मौके पर करीब 200 लोगों ने दो दुकानों में तोड़फोड़ करके सड़क पर गाड़ियों के टायर जला दिए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
गौरतलब है कि राजधानी में लंबे समय से पारा इलाके में गोकशी की जाती रही है। यह महज इत्तेफाक ही है कि योगी आदित्यनाथ जैसे भाजपा नेता भी इसका विरोध करते रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल और भाजपा समय-समय पर गोकशी के खिलाफ अभियान छेड़ते रहे हैं।
सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, यह प्रदर्शन सुनियोजित था और जानबूझ कर इसे नरेंद्र मोदी की बहराइच रैली से पहले किया गया।
हालांकि, इस मामले में तुरंत ही कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर राम विशाल सिंह यादव को लापरवाही का जिम्मेदार ठहराते हुए लाइनहाजिर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि इंस्पेक्टर साहब सपा सुप्रीमो के काफी करीबी हैं और उनके रिश्तेदार भी लगते हैं।