फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp workers clash with officers in gauriganj in amethi.

शादी के मंच पर अफसरों से भिड़े भाजपाई, प्रभारी मंत्री को करना पड़ा बीच-बचाव

Sat, 10 Feb 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (गौरीगंज) अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (गौरीगंज) अमेठी Updated Sat, 10 Feb 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
bjp workers clash with officers in gauriganj in amethi.
बीचबचाव करते प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश शासन की अतिमहत्वाकांक्षी सामूहिक विवाह योजना के मंच पर शनिवार को भाजपा के कुछ नेता अधिकारियों से भिड़ गए। प्रभारी मंत्री मोहसिन की मौजूदगी में पैदा हुई इस असहज स्थिति से निपटने के लिए बाद में कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत हुई।

विज्ञापन


जिले के 120 जोड़ों के विवाह के लिए शनिवार को राजकीय आश्रम पद्धति राजकीय बालिका कॉलेज में समारोह आयोजित था। दोपहर बाद प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा, राज्यमंत्री सुरेश पासी, भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, डीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन


विवाह समारोह समाप्त होने के बाद दोनों नेता उठने ही वाले थे कि भाजपा के कई कार्यकर्ता व जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायत शुरू कर दी। इस दौरान कुछ आरोप भी लगाए गए। प्रभारी मंत्री ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और बाद में कलेक्ट्रेट में पंचायत कर कार्यकर्ताओं की शिकायतें दूर कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने विवाद से इंकार किया। कहा कुछ कार्यकर्ता प्रभारी मंत्री के सामने अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। दूसरी तरफ डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग पीछे से तेज आवाज में बोल रहे थे। मना करने पर अधिकारियों से भिड़ गए।

भावुक हुए मंडल अध्यक्ष शाहगढ़
मंच पर ही अपनी शिकायत लेकर पहुंचे शाहगढ़ के भाजपा मंडल अध्यक्ष घीसन मिश्र प्रभारी मंत्री के सामने भावुक हो गए। घीसन ने बताया कि शाहगढ़ चौकी पर तैनात सिपाही ने एक मामले में पैरवी करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। प्रभारी मंत्री ने मौके पर मौजूद एएसपी बीसी दुबे से सिपाही की जांच कर उसे निलंबित करने का आदेश दिया।

मुस्लिमों ने नहीं दिया वोट : प्रभारी मंत्री

bjp workers clash with officers in gauriganj in amethi.
विवाह समारोह में मोहसिन रजा। - फोटो : amar ujala

सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि उनकी पार्टी सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है। विवाह समारोह में 14 मुस्लिम जोड़ों की शादी इसका प्रमाण है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने यह कहकर विवाद भी पैदा किया कि पिछले किसी भी चुनाव में मुस्लिमों ने भाजपा को वोट नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed