{"_id":"18e62bb7807d0a1700e59fb937e2bfd7","slug":"bjp-workers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी पर बवाल का दिखा असर, 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी पर बवाल का दिखा असर, 3 गिरफ्तार
विवेक त्रिपाठी/संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Tue, 12 Nov 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
मोदी की बहराइच रैली से ठीक पहले लखनऊ के पारा क्षेत्र में गोकशी पर बवाल किए जाने का असर दिखने लगा। इसमें तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने हमजा, साहिर उर्फ कालिया और अबू बकर नाम के तीन कसाइयों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पशुओं को काटने वाले कई हथियार और हाफ डाला बरामद हुए हैं।
फिलहाल क्राइम ब्रांच इनके दो साथियों राहुल और वाहिद की तलाश में आस-पास के क्षेत्रों में दबिश दे रही है।
इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर राम विशाल सिंह यादव को लापरवाही का जिम्मेदार ठहराते हुए घटना के दिन ही लाइनहाजिर कर दिया गया था।
बताते चलें कि 8 नवंबर को मोदी की बहराइच रैली से पहले राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र में भाजपा नेताओं ने गोकशी पर बवाल शुरू कर दिया था।
पढ़ें- मोदी जी! भाजपा में भी कम नहीं हैं शहजादे!
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं, नेताओं और स्थानीय लोगों ने एक थाने का घेराव भी कर लिया था। नारेबाजी से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन कुछ ही देर में उग्र हो गया और आगजनी भी की गईं।
विज्ञापन
मौके पर करीब 200 लोगों ने दो दुकानों में तोड़फोड़ करके सड़क पर गाड़ियों के टायर जला दिए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थिति को काबू करने में पुलिस को कई घंटे लग गए।
पढ़ें- 'सपा-भाजपा की मिलीभगत से हुए दंगे'
गौरतलब है कि राजधानी में लंबे समय से पारा इलाके में गोकशी की जाती रही है। यह महज इत्तेफाक ही है कि योगी आदित्यनाथ जैसे भाजपा नेता भी इसका विरोध करते रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल और भाजपा समय-समय पर गोकशी के खिलाफ अभियान छेड़ते रहे हैं।
सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, यह प्रदर्शन सुनियोजित था और जानबूझ कर इसे नरेंद्र मोदी की बहराइच रैली से पहले किया गया।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं..