फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vinay Srivastava Murder Case: From CCTV Footage BJP Worker Vinay Srivastava Was Alive Till 4.07 Am

Vinay Srivastava News: CCTV फुटेज से आया नया मोड़, बंटी के एक मिनट बाद घर से बाहर आया था विनय और फिर...

Mon, 04 Sep 2023 09:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Sep 2023 09:18 AM IST
सार

Vinay Srivastava Lucknow: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर हुई भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर नया मोड़ आ गया है। तड़के 4.07 बजे तक विनय जिंदा था। उसका दोस्त अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी भी मौका-ए-वारदात पर मौजूद था। 

विज्ञापन
Vinay Srivastava Murder Case: From CCTV Footage BJP Worker Vinay Srivastava Was Alive Till 4.07 Am
BJP Worker Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर हुई भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज से बड़ा खुलासा हुआ है। विनय की हत्या भोर में की गई। फुटेज में सामने आया कि उसका दोस्त अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी भी मौका-ए-वारदात पर मौजूद था। फुटेज में वारदात के बाद उसके साथी इधर-उधर जाते दिखते हैं।
विज्ञापन


ठाकुरगंज के फरीदीपुर इलाके में मंत्री के आवास पर विनय 31 अगस्त की रात गया था। यहीं पर विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर उसके तीन दोस्तों-अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम को जेल भेजा था। 
विज्ञापन


परिजन आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने फर्जी खुलासा कर दिया। उनका आरोप है कि हत्या की साजिश में मंत्री पुत्र विकास किशोर भी शामिल है। इस बीच रविवार को परिवारीजन ठाकुरगंज थाने पहुंचे। विवेचक ने घटना से संबंधित फुटेज उनको दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज देखने के बाद परिजन ने बताया पूरा घटनाक्रम
परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को विनय व उसके दोस्त मंत्री के आवास पर थे। शुक्रवार तड़के 4:06 बजे अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी मकान से बाहर आता है। पीछे से 4:07 बजे विनय बाहर निकलता है। चंद सेकंड बाद अचानक से विनय घर के भीतर चला जाता है। जैसे ही वह भीतर जाता है, उसको गोली मार दी जाती है।
 

किसी ने पीछे से कुछ बोला..इसलिए विनय वापस गया
विकास ने बताया कि जिस तरह से फुटेज में दिखता है कि विनय अचानक से अंदर लौटता है। इससे अंदेशा है कि पीछे से किसी ने कुछ कहा था। इसलिए वह वापस गया। अंदेशा यह भी है कि आपसी विवाद होने के बाद विनय बाहर निकला। विवाद के संबंध में किसी ने कुछ कहा हो, तब वह वापस गया हो।
 

यानी वारदात तड़के 4.08 बजे से 4:10 बजे के बीच हुई
जिस सीसीटीवी फुटेज का जिक्र परिजनों ने किया है, उससे स्पष्ट है कि घटना शुक्रवार तड़के 4.08 बजे से 4:10 बजे के बीच की है। विनय के भाई विकास श्रीवास्तव ने बताया कि अंकित वर्मा, अजय रावत, शमीम, सौरभ रावत, अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी घटनास्थल पर ही थे।

पुलिस ने अब कहा- बंटी व सौरभ से होगी पूछताछ
वारदात के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं मृतक के दो अन्य दोस्त सौरभ रावत व अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी के बारे में पुलिस ने बताया था कि वे वारदात से पहले चले गए थे। लेकिन, फुटेज देखने के बाद परिजनों का कहना है कि घटना के वक्त बंटी घर के बाहर दिख रहा है। 

ऐसे में उसकी भूमिका और संदेहास्पद हो गई है। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि बंटी व सौरभ दोनों से पूछताछ की जा जाएगी। बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अगर साक्ष्य मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed