Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP worker killed In Minister kaushal kishore house Vinay posted an Instagram status a few hours before murder

BJP कार्यकर्ता हत्याकांड: जाको राखे साइयां मार सके न कोय...चंद घंटे बाद कत्ल, विनय का आखिरी इंस्टाग्राम स्टेटस

Sun, 03 Sep 2023 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Sep 2023 09:15 AM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे की पिस्टल से राजधानी के ठाकुरगंज स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। विनय के आखिरी इंस्टाग्राम स्टेटस लगाया था। उसके बैकग्राउंड में लिखा है...जाको राखे साइयां मार सके न कोय...। ऐसे में सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या उसको अपनी हत्या होने का अंदेशा हो गया था।

विज्ञापन
BJP worker killed In Minister kaushal kishore house Vinay posted an Instagram status a few hours before murder
BJP worker killed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्री कौशल किशोर के घर में मारे गए विनय श्रीवास्तव को क्या पहले से हत्या किए जाने का एहसास हो गया था? यह सवाल विनय श्रीवास्तव की इंस्टाग्राम रील से खड़ा हुआ है। विनय ने यह रील बृहस्पतिवार को पोस्ट की थी। इसके बैकग्राउंड में लिखा है...जाको राखे साइयां मार सके न कोय...। 
विज्ञापन


बैकग्राउंड में यही गाना भी चलता है। इसके कुछ ही घंटे बाद विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विनय श्रीवास्तव सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे। बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर जो रील पोस्ट की गई वह कार में बनाई गई थी। पर जाको राखे साइयां...रील पोस्ट करने से यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या विनय को हत्या का एहसास हो गया था या फिर ये महज इत्तफाक है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बीते एक-दो महीनों से विनय के व्हाट्सएप के स्टेटस भी अजीब होते थे। अधिकतर स्टेटस ऐसे होते थे, जो दोस्ती-यारी टूटने से संबंधित होते थे। जबकि उसके पहले कॉमेडी वाले स्टेटस लगाता था। इससे आशंका है कि वह परेशान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर इस बारे में परिजनों को जानकारी नहीं दी। उधर परिजनों ने कहा कि घटना के बाद मंत्री कौशल किशोर के घर का कोई भी सदस्य उनके घर नहीं पहुंचा। जबकि विनय दिन-रात उनके लिए लगा रहता था। इससे वे बेहद आक्रोशित हैं।
Trending Videos

मां बोली-बंटी को पुलिस ने आरोपी नहीं बनाया, जबकि वह मुख्य साजिशकर्ता
विनय की मां छाया बेटे की हत्या के बाद से सदमे में हैं। उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। रोते बिलखते हुए वह यही कह रही थीं अब उनको सिर्फ न्याय चाहिए। उनका कहना था कि जिस अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी को अभी आरोपी तक नहीं बनाया गया, वह मुख्य साजिशकर्ता है। अगर वह पकड़ा जाए और उससे पूछताछ की जाए तो हत्याकांड की असल वजह सामने आ जाएगी।

ममेरी बहन ने बांधी थी राखी...
रक्षाबंधन पर विनय की ममेरी बहन ने उसको राखी बांधी थी। विनय ने उससे पूछा था कि क्या गिफ्ट चाहिए। तो उसने कपड़े दिलाने की बात कही थी। विनय ने शुक्रवार को खरीदारी कराने की बात कही थी। वहीं भाई से अपने लिए घड़ी ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए कहा था। लेकिन, यह बातें कहने के बाद जब वह घर से निकला तो वापस ही नहीं लौटा। आई तो सिर्फ उसकी मौत की खबर।

 

मोहल्ले में मातम, ढांढस बंधाते रहे लोग
विनय की हत्या से पूरे फरीदीपुर मोहल्ले में मातम पसरा है। शनिवार को पूरे दिन पीड़ित परिवार के रिश्तेदार व आसपास के लोग उनके घर आते रहे। हर कोई उनको सांत्वना देकर ढांढस बंधाता रहा।
 

केंद्रीय मंत्री के घर हत्या

आपको बता दें कि केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के राजधानी के ठाकुरगंज स्थित आवास पर बृहस्पतिवार रात उनके बेटे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने कार्यकर्ता के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर दावा किया कि नशेबाजी के बाद जुआ खेलने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया।

 

कौशल किशोर का बेटा विकास किशोर भाजपा में अनुसूचित मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है।विकास के साथ फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (24) पिछले आठ साल से रह रहा था। वह बतौर भाजपा कार्यकर्ता काम करता था। 

 

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (जेसीपी) क्राइम आकाश कुलहरि के मुताबिक बृहस्पतिवार रात मंत्री के ठाकुरगंज के बेगरिया रोड वाले नए आवास पर विनय अपने दोस्तों अंकित वर्मा, अजय रावत, शमीम वर्मा, सौरभ रावत व अरुण प्रताप सिंह के साथ था। देर रात तक सभी ने शराब पी और जुआ खेला। 

इस दौरान विनय से अंकित ने 12 हजार रुपये जीत लिए। उसके बाद सौरभ व अरुण वहां से चले गए। अंकित व अन्य दोनों ने जुआ खेलने से मना कर दिया। इस पर विनय भड़क गया और उन पर जुआ खेलने का दबाव बनाने लगा। जब वे नहीं माने तो दोस्तों में विवाद होने लगा। मारपीट भी हुई। 

 

इसी दौरान अंकित ने घर में रखी विकास की पिस्टल से विनय के माथे पर गोली मार दी। मौके पर ही विनय की मौत हो गई। जेसीपी ने बताया कि आरोपियों ने पूरी वारदात कबूली है। बरामद पिस्टल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed