{"_id":"6545fcdc89cabeea1a080197","slug":"bjp-will-take-the-help-of-obc-and-dalit-to-oppose-caste-census-issue-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: जातीय जनगणना के खिलाफ भाजपा पिछड़े व दलितों को बनाएगी हथियार, ये है रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP: जातीय जनगणना के खिलाफ भाजपा पिछड़े व दलितों को बनाएगी हथियार, ये है रणनीति
Sat, 04 Nov 2023 04:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Nov 2023 04:14 PM IST
सार
भाजपा ने जातीय जनगणना के मुद्दे से पार पाने के लिए पिछड़ों व दलितों की संगठन व सरकार में भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया है। पार्टी राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दे को भी उठाएगी।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा विपक्ष के जातीय जनगणना की काट के लिए राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दे को धार देगी। साथ ही पिछड़े व दलित वर्गों में जनाधार बढ़ाएगी। दिल्ली में हुई बैठक के बाद प्रदेश में सरकार व संगठन में पिछड़ों व दलितों की भागीदारी बढ़ाने की रणनीति बनी है। भाजपा को विभिन्न राज्यों से मिले फीडबैक में सामने आया है कि उत्तर भारत के राज्यों में जातीय जनगणना का मुद्दा पिछड़ों के बीच धीरे-धीरे जम रहा है। इसीलिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस मुद्दे की काट तलाशने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
यूपी में भाजपा अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण, वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति और काशी में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे, विध्यांचल धाम कॉरिडोर, बृज तीर्थ क्षेत्र परिषद सहित अन्य राष्ट्रवाद के मुद्दों को धार देगी। सरकार की योजनाओं में पिछड़े व दलित वर्ग के लाभार्थियों को भी साधेंगे। प्रदेश में बीते साढ़े छह साल में हुए विकास के मुद्दे को भी जातीय जनगणना के खिलाफ हथियार बनाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां का इंटरव्यू: बोलीं- कभी दो कंटाप लगाए होते तो ऐसी न होती बेटी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अनुप्रिया पटेल की नजर दो से ज्यादा लोकसभा सीटों पर, भाजपा के लिए सत्ता की धुरी अयोध्या में दिखाएंगी ताकत
संगठन में बढ़ेगा प्रतिनिधित्व
भाजपा जल्द ही छह क्षेत्रों, 98 संगठनात्मक जिलों और 1819 मंडलों में फेरबदल कर पिछड़े और दलित वर्ग के लोगों की भागीदारी बढ़ाएगी। दिल्ली की बैठक में शामिल एक नेता ने बताया कि पार्टी 25 नवंबर के बाद बूथ कमेटियों और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति शुरू करेगी। पन्ना प्रमुख भी बड़ी संख्या में पिछड़े वर्ग से बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पिछड़े और दलित वर्ग के मतदाताओं के नाम ज्यादा से ज्यादा शामिल कराए जाएंगे।
राजनीतिक नियुक्तियां और मंत्रिमंडल विस्तार भी
भाजपा नेता ने बताया कि पिछड़े वर्ग को साधने के लिए मंत्रिमंडल का विस्तार भी होगा। इसमें सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सहित कुछ अन्य चेहरों को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। आयोगों, निगमों व बोर्डों में भी पिछड़े व दलितों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।