फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will take help of culture nationalism to UP election 2022.

यूपी चुनाव 2022: गांव-गांव जाएंगे भाजपा के 'राम रथ', 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' का देंगे संदेश

Sat, 01 Jan 2022 04:10 PM IST
ishwar ashish चुनाव डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jan 2022 04:10 PM IST
सार

भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सहारे यूपी में बहुमत प्राप्त करने के लिए मैदान में उतरेगी। भाजपा ने इसके लिए राम रथों को तैयार किया है। जो कि गांव-गांव जाएंगे।

विज्ञापन
BJP will take help of culture nationalism to UP election 2022.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे के साथ मतदाताओं में पैठ बढ़ाने में जुट गई है। गायक हरिओम शरण के भजन ‘नैया मेरी राम हवाले, लहर-लहर हरि आप संभाले’ की तर्ज पर भाजपा ने अब राम के भजनों के जरिये लोगों के बीच अपनी मौजूदगी को निरंतर बनाए रखने की तैयारी की है।

विज्ञापन


भाजपा ने इसके लिए रथ तैयार कराए हैं। इन रथों पर सवार हो भजन मंडलियां गांव-गांव जाएंगी। लोगों को समझाएंगी कि हिंदुत्व की आस्था पर कामों के लिए भाजपा को लाना और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाना क्यों जरूरी है।
विज्ञापन


शायद इसीलिए भगवा रंग में रंगे रथों पर लिखा गया है ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, योगी को लाएंगे, यूपी में भगवा फहराएंगे।’ रथों पर एक नंबर भी लिखा गया  है, जिस पर मिस्ड कॉल के जरिये जनता से सुझाव देने का भी आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतलब साफ है कि भाजपा इन रथों के जरिये भजनों के माध्यम से माहौल बनाने के साथ ही जन संवाद भी करेगी। पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में एलईडी स्क्रीन लगी वैन भी भेज रही है। इन वैन के जरिये मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण जैसे कार्य जनता के बीच रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed