फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will run its activity with security in Uttar Pradesh.

यूपी में सुरक्षा के साथ संगठन की गतिविधियां बढ़ाएगी भाजपा, पार्टी मुख्यालय में लगाए गए विशेष उपकरण

Mon, 18 May 2020 01:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 May 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
BJP will run its activity with security in Uttar Pradesh.
भाजपा मुख्यालय में लगाई गई सेंसर युक्त सैनिटाइजर टनल व मशीन। - फोटो : amar ujala

भाजपा ने लॉकडाउन-4 में कोरोना से सुरक्षा के साथ सामाजिक सरोकार और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश मुख्यालय को कोरोना से मुक्त रखने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कार्यकर्ताओं तक पहुंचने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल कोरोना के चलते पार्टी की सभी संगठनात्मक बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर रहे हैं।  साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य की समीक्षा एवं आगे की योजना भी इसी माध्यम से ही बना रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय पर लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित व सह-मुख्यालय प्रभारियों सहित केवल 30 प्रतिशत कर्मचारी ही मौजूद हैं।
विज्ञापन


हर व्यक्ति की सुरक्षा का ध्यान
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय में शारीरिक दूरी के हर नियम का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पार्टी ने मुख्यालय पर कई व्यवस्थाएं बदली गई है। कार्यालय में पदाधिकारियों के बैठने के लिए अलग अलग कक्ष आवंटित किए गए हैं। अन्य पदाधिकारियों को 10 से 15 फीट की दूरी पर बैठाने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में लगाया गया सैनिटाइजर टनल

पार्टी मुख्यालय में प्रवेश करने वाले कार्यकर्ता या किसी भी व्यक्ति को पहले एक सेंसर युक्त सैनिटाइजर टनल से होकर गुजरना होगा, जिससे वह व्यक्ति पूरी तरह से सैनिटाइज हो जाएगा। इसके बाद उसकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी, जिससे पता चल जाएगा कि कहीं उसे बुखार तो नहीं। इतना ही नहीं व्यक्ति के पास मास्क नहीं होने पर कार्यालय में लगी वेंडिंग मशीन से वह मास्क प्राप्त कर सकता है।

महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया कि इसके अलावा प्रमुख पदाधिकारियों, मुख्यालय प्रभारी व प्रदेश पदाधिकारियों के कक्ष सहित अन्य स्थानों पर भी ऑटोमेटिक सेंसर सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी ने शुरुआत से ही आईटी के उपयोग को महत्व और सोशल मीडिया पर अपना मजबूत नेटवर्क बनाया है, संकट के समय उसी के जरिए जरूरतमंद लोगों की त्वरित मदद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed