फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will give strength on the losing 84 assembly seats

हार वाली 84 विधानसभा सीटों पर ताकत झोंकेगी भाजपा

Sun, 07 Feb 2021 10:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Feb 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
BJP will give strength on the losing 84 assembly seats
पिछले विधानसभा में जिन 84 सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, इस बार उन सीटों पर पार्टी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। इसके लिए हर सीट पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में प्रभारियों ने फीडबैक प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखा। सपा, बसपा, सुभासपा और निर्दलियों के कब्जे वाली इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पार्टी ने प्रत्येक सीट के हिसाब से रोडमैप तैयार किया है।
विज्ञापन


विधानसभा की 403 सीटों में से 310 सीटों पर भाजपा और नौ सीटों पर उसकी सहयोगी अपना दल (एस) का कब्जा है। 84 सीटें विपक्षी दल और निर्दलियों के  पास हैं। इनमें से करीब 50 सीट ऐसी हैं, जहां पर कभी भाजपा को जीत नहीं मिली है। पार्टी ने इन सीटों पर वर्ष 2022 के चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति तैयार की है। हर सीट के लिए राज्यसभा सदस्य, विधान परिषद सदस्य, निगम व बोर्ड के अध्यक्षों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें 12 सूत्री एजेंडा सौंपा गया है।
विज्ञापन


प्रभारियों ने बीते दो महीने में क्षेत्रों का दो से तीन बार दौरा कर वहां के राजनीतिक व जातिगत समीकरण, भाजपा को जीत नहीं मिलने के वजहों, पार्टी वर्तमान स्थिति के साथ सुधार की गुंजाइश पर मंथन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के संभावित मजबूत उम्मीदवारों की तलाश शुरू की जाए। साथ ही सामाजिक और जातिगत समीकरण पार्टी के पक्ष में करने के लिए वहां पर स्थानीय प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाया जाए। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को लेकर पार्टी इन सीटों पर जनता के बीच जाएगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, जेपीएस राठौर, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर सहित अन्य नेता मौजूद थे।

केंद्रीय बजट की खूबियां बताने जनता के बीच जाएंगे भाजपाई

भाजपा नेता और कार्यकर्ता केंद्रीय बजट की खूबियां बताने के लिए आम लोगों के बीच जाएंगे। इसके लिए संगोष्ठी व सम्मेलन किए जाएंगे। इस संबंध में शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की मौजूदगी में प्रदेश महामंत्रियों की बैठक में कार्ययोजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की।

राधा मोहन सिंह ने कहा कि केंद्र का बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के सपने को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यकर्ताओं को एक-एक व्यक्ति तक यह जानकारी पहुंचानी है। वहीं स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बजट को लेकर होने वाली संगोष्ठियों व सम्मेलनों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करनी है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी की आगामी कार्ययोजना समझाने के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया।

बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, संजीव चौरसिया, प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह व कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविंद नारायण शुक्ल, अश्विनी त्यागी, अमर पाल मौर्य,  सुब्रत पाठक, अनूप गुप्ता व प्रियंका सिंह रावत मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed