रायबरेली : भाजपा नेता अजय अग्रवाल बोले- मोदी जी! 50 हजार में सिमट जाएगी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली में इस बार टिकट न मिलने से नाराज अजय अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुला पत्र लिखकर उन पर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। लिखा है कि कांग्रेस से लेकर जिन्हें रायबरेली में भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है उन्हें 50 हजार से ज्यादा वोट नहीं मिलने वाले। कांग्रेस तो इन्हें निकालने की तैयारी में थी लेकिन भाजपा ने टिकट देकर इनका राजनीतिक जीवन बचा लिया। चिट्ठी में मोदी सरकार के नोटबंदी से लेकर अन्य फैसलों की आलोचना की गई है। साथ ही लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति न बनाए जाने को लेकर कई बातों का उल्लेख पत्र में है। अग्रवाल ने यह भी लिखा है कि भाजपा के वर्तमान नेतृत्व के लिए कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम का कोई मूल्य नहीं है। इन्हें अवसरवादी लोग ही पसंद हैं। याद रहे कि अजय अग्रवाल लोकसभा की रायबरेली सीट से 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। अजय चुनाव हार गए थे लेकिन इन्हें लगभग पौने दो लाख वोट मिले थे।
दी थी धमकी
अजय अग्रवाल इस बार भी भाजपा से टिकट मांग रहे थे। पिछले दिनों भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर धमकी दी थी कि उनका टिकट कटा तो भाजपा को प्रदेश भर में वैश्य समाज की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सभी को लग रहा था कि जिस तरह साक्षी की धमकी के बाद उन्हें फिर टिकट दे दिया गया हो सकता है कि अजय अग्रवाल को भी फिर प्रत्याशी बना दिया जाए। भाजपा नेतृत्व ने ऐसा नहीं किया। अजय अग्रवाल की जगह कांग्रेस से से भाजपा मे शामिल हुए विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दे दिया है। अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने जिस व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है उस पर जमीनों पर अवैध कब्जे और अन्य कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
इस तरह भी साधे निशाने
अजय अग्रवाल ने मोदी को लिखे पत्र में नोटबंदी से लेकर अन्य कई फैसलों पर निशाना साधा है। लिखा है, ‘पार्टी के सच्चे सिपाही की तरह जब-जब लगा कि सुधार की आवश्यकता है तो मैं आपके ई-मेल पर लिखता रहा क्योंकि मेरा चापलूसी में विश्वास नहीं है। इसीलिए अपने नेता को भले ही वह प्रधानमंत्री ही क्यों न हो, को हकीकत बयान करने में कोई संकोच नहीं करता। मैं आज जो भी हूं केवल अपने और अपने शुभचिंतकों के बलबूते पर हूं। अजय अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को लिखा है, ‘आप गुजरात का चुनाव हार रहे थे पर मेरे खुलासे से आप दूसरे चरण के चुनाव की सीटें जीत पाए। एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेज रहा हूं। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने खुद यह स्वीकार किया है कि हमारे खुलासे से गुजरात में लटकी हुई हार जीत में बदल गई। पर, इस बार भाजपा को जीत नहीं मिलने वाली।