{"_id":"65b70dd073dbc8479f040bbb","slug":"bjp-will-get-big-benefit-from-alliance-with-nitish-kumar-in-up-of-lok-sabha-election-2024-2024-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नीतीश कुमार से गठबंधन का यूपी में मिलेगा बड़ा फायदा, भाजपा का ये प्लान हो गया सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नीतीश कुमार से गठबंधन का यूपी में मिलेगा बड़ा फायदा, भाजपा का ये प्लान हो गया सफल
Mon, 29 Jan 2024 09:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 29 Jan 2024 09:54 AM IST
सार
Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी को नीतीश कुमार से गठबंधन का बड़ा फायदा मिलेगा। भाजपा की रणनीति सफल होगी। भाजपा को लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल के कुर्मी समेत अन्य पिछड़ी जातियों को साधने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
UP BJP
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी का भाजपा को यूपी में भी फायदा मिलेगा। लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल के कुर्मी सहित अन्य पिछड़ी जातियों को साधने में पार्टी को मदद मिलेगी।
भाजपा के सूत्रों का कहना है कि बिहार से जुड़े पूर्वाचल के इलाकों में कुर्मी जाति में नीतीश का भी प्रभाव है। इंडिया गठबंधन से यूपी में भाजपा के कुर्मी वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए नीतीश को पूर्वांचल की किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने की अटकलें थीं।
जानकारों का मानना है कि नीतीश की वापसी में इस तरह के खतरे टलने के साथ कुर्मी वोट बैंक में सेंधमारी का संकट भी खत्म हो गया है। बिहार के बदले समीकरण से कुर्मी के साथ पूर्वांचल के भूमिहार समाज के वोट बैंक में भी पार्टी को फायदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एनडीए और मजबूत का हुआ : अनुप्रिया
अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने बिहार में फिर से राजग के साथ सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार को बधाई दी है। फेसबुक पर अनुप्रिया ने कहा कि जदयू की वापसी से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजग और मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गरीबों-वंचितों के हक की सामाजिक न्याय की राजनीति की रफ्तार और तेज होगी। कहा कि नीतीश का राजग में आना साबित करता है कि सपा, कांग्रेस जैसे दल सामाजिक न्याय की महज सियासी जुगाली करते हैं।

भावी पीएम को सीएम के पद तक कर दिया सीमित : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एक्स के माध्यम से बिहार के घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की आशंका से पैदा हुई हताशा का नतीजा है, जिसने साजिश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया।

भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी। जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी। बिहार का हर निवासी अगला वोट बिहार के सम्मान को बचाने और भाजपा को हराने के लिए डालेगा।